BLO ड्यूटी से परेशान शिक्षक हाईकोर्ट जाएंगे, बढ़ते कार्यभार के खिलाफ रिट याचिका की तैयारी
Bombay High Court: SIR में BLO काम के बढ़ते दबाव, FIR की धमकियों और मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ शिक्षकों ने बॉम्बे HC में याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया है।
- Written By: रूपम सिंह
बॉम्बे हाईकोर्ट (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra BLO Duty Teachers Petition: एसआईआर अंतर्गत बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक के रूप में काम कर रहे शिक्षकों पर बढ़ते कार्यभार, मानसिक दबाव, धमकियों और कथित मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य शिक्षा क्रांति संगठन ने मुंबई उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया है। संगठन ने राज्यभर के प्रभावित शिक्षकों से इस कानूनी लड़ाई में शामिल होने की अपील की है।
अधिक कार्यभार का लगाया आरोप
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर घागस ने कहा कि कई शिक्षकों को एक से डेढ़ हजार से अधिक गणना प्रपत्रों का कार्य सौंपा गया है। उनका कहना है कि इतने कम समय में इतनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी करना व्यवहारिक रूप से कठिन है। संगठन का आरोप है कि समय पर काम पूरा नहीं होने पर चुनाव विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी जा रही है।
पारिवारिक जीवन पर पड़ रहा असर
इसके अलावा मुंबई शिक्षकों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार की शिकायतें भी सामने आ रही है। संगठन के अनुसार, शिक्षकों के निजी मोबाइल नंबर मतदाताओं को उपलब्ध कराए जाने के कारण उन्हें सुबह से देर रात तक लगातार फोन और संदेश प्राप्त हो रहे हैं जिससे उनके निजी और पारिवारिक जीवन पर असर पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र में भड़की दिल्ली आंदोलन की चिंगारी, 23 को बहुजन वंचित अघाड़ी ने किया बंद का आह्वान
पूरी तरह मैदान में उतरे उद्धव ठाकरे, जंतर-मंतर पहुंचकर करेंगे आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन
मुंबई के मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज, तेजी से बनेगा 13.9 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से राहत
यह भी पढ़ें: – साइबर ठगी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 5 लाख से अधिक की धोखाधड़ी पर तुरंत दर्ज होगी ऑटो ई-जीरो FIR
निजी जीवन भी हो रहा प्रभावित
शिक्षकों का यह भी आरोप है कि उनके निजी मोबाइल नंबर मतदाताओं के साथ साझा किए जाने के कारण उन्हें सुबह से देर रात तक लगातार फोन कॉल और संदेश प्राप्त हो रहे हैं। इससे उनके पारिवारिक और निजी जीवन पर असर पड़ रहा है। संगठन ने इस व्यवस्था की समीक्षा करने और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग करने का निर्णय लिया है।
राज्यभर के शिक्षकों से जुड़ने की अपील
महाराष्ट्र राज्य शिक्षा क्रांति संगठन ने बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत सभी प्रभावित शिक्षकों से इस कानूनी लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि न्यायालय के माध्यम से शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
