-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- 1 Lakh Youth Will Be Recruited In Up Police In The Next Two Years
सीएम योगी का ऐलान; 2 सालों में यूपी पुलिस में होगी 1 लाख जवानों की भर्ती, 20 फीसदी बेटियां भी पहनेंगी खाकी
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर से प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के युवाओं के लिए अगले दो साल में 1 लाख पुलिस भर्तियां निकालने का ऐलान किया है।

योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर से प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के युवाओं के लिए अगले दो साल में 1 लाख पुलिस भर्तियां निकालने का ऐलान किया है। साथ में दो साल के भीतर कुल 2 लाख सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इन भर्तियों में बेटियों की हिस्सेदारी का भी जिक्र किया है।
कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि आने वाले दो वर्षों के भीतर हम प्रदेश के 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो कह रहा हूं नोट कर लो दो लाख सरकारी नौकरी। जिसमें 60 हजार 200 से अधिक नौजवानों को लिए पुलिस भर्ती रिक्रूटमेंट का प्रोसिजर जारी है। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को उम्रकैद और संपत्ति जब्त करने की सजा देने की भी बात कही है।
यह भी पढे़ें:- जम्मू-कश्मीर का चुनावी रण बनेगा सपा-कांग्रेस में फूट की जड़, जानिए क्या है पूरा मामला
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: डिंपल यादव पर पोस्ट से सियासी बवाल, भाजपा विधायक के घर जाने से पहले रोके गए सपाई
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक
योगी सरकार की पारदर्शी नीति का कमाल, अवैध खनन पर शिकंजे ने बढ़ाया प्रदेश का सरकारी खजाना
वाराणसी में सपा का अनोखा विरोध; हथकड़ी बांधकर पहुंचे कार्यकर्ता, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सीएम ने साधा सपा पर निशाना
यहां सीएम योगी ने अपने संबोधन में सूबे के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही प्रदेश में 1 लाख पुलिस जवानों की भर्ती करने जा रहे हैं। जिसमें 20 प्रतिशत बेटियों को भी हिस्सेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियां भर्ती होंगी तो सपाई शोहदों की कायदे से ठुकाई करेंगी साथ ही, इनकी गुंडागर्दी का उचित इलाज भी करेंगी।
अगले 2 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस 1 लाख नौजवानों की भर्ती करने जा रही है… इसमें से 20% हम बेटियों की भर्ती करने जा रहे हैं। pic.twitter.com/1dkzr3B29s — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 29, 2024
सपा की टोपी लाल, कारनामें काले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कारनामों से प्रदेश का हर एक व्यक्ति परिचित है। उन्होंने पिछली घटनाओ का जिक्र करते हुए कहा कि अतीत के पन्ने पलटेंगे तो काले कारनामों से उनका इतिहास भरा हुआ मिलेगा। सीएम ने सपा पर तंज करते हुए कहा कि सपा की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं।
यह भी पढे़ें:- लोकसभा चुनाव में मिला ‘धोखा’ फिर भी बीजेपी तलाश रही मौका, नकवी ने मुसलमानों से की समर्थन की अपील
संबोधन के आखिर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें विभाजनकारी राजनीति को नजरअंदाज़ करते हुए राष्ट्रवाद की नींव पर विकसित भारत की इमारत को खड़ा करने के लिए आगे आना होगा। वहीं, दूसरी तरफ सीएम योगी के बयान पर सपा की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सपा की तरफ से इस पर क्या कुछ रिएक्शन आएगा।
1 lakh youth will be recruited in up police in the next two years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














