-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- You Can Earn Rs 1 Crore By Spending Rs 3000 Per Month In Systematic Investment Plan
हर महीने 3000 खर्च कर बना सकते हैं 1 करोड़, कमाल है निवेश का ये तरीका; जानें कैसे करता है काम
- Written By: मनोज आर्या
SIP एक ऐसा तरीका है जिससे आप छोटी रकम से बड़ा फंड बना सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि आप सिर्फ 500 रुपये प्रति महीने से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको 12% का औसर रिटर्न मिल जाता है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Systematic Investment Plan: आज के समय में हर कोई करोड़पति बनना चाहता है, लेकिन लोगों को लगता है कि करोड़पति बनने के लिए लाखों रुपये का निवेश या बड़ा बिजनेस होना जरूरी है। हालांकि, यह पूरा सच नहीं है। आप सही समय में छोटी और लगाातर निवेश के साथ भी करोड़पति बन सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको निवेश के लिए सही योजना बनानी होगी। अगर आपका भी सपना करोड़पति बनने का है, तो आज हम निवेश का कुछ ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP), इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा। इसकी ताकत इतनी जबरदस्त है कि आप मात्र 3000 रुपये प्रति महीने निवेश कर रिटायरमेंट तक यानी 60 साल की उम्र तक करोड़पति बन सकते हैं। यह कोई हवा-हवाई बात नहीं, बल्कि कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज) का सीधा गणित है, जो आपके पैसों को तेजी से बढ़ाता है। तो आइए, जानते हैं कैसे यह छोटा सा निवेश आपको धनवान बना सकता है और रिटर्न चार्ट देखकर क्यों आपके अपने भी चौंक जाएंगे।
कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का जादू
SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान आज के टाइम में निवेश का सबसे आसान और समझदारी भरा तरीका माना जाता है। इसमें आप हर महीने एक फिक्स रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, जिससे धीरे-धीरे एक बड़ा फंड तैयार हो जाता ह। यह ऑप्शन उन लोगों के लिए बहुत ही यूजफुल है जो छोटे निवेश से बड़ी सेविंग्स बनाना चाहते हैं। असल में SIP की खासियत यह है कि इसमें “कंपाउंडिंग का जादू” काम करता है, यानि इन्वेस्टमेंट करने पर मिलने वाला ब्याज भी आगे ब्याज कमाता है। लंबे समय तक निवेश करने पर यह तरीका आपको करोड़पति बनने का मौका देता है और इसमें रिस्क भी न के बराबर है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
12 प्रतिशत का सालाना रिटर्न
3,000 रुपए में करोड़पति बनना अक्सर लोगों को सपना लग सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि मान लीजिए, आप 25 साल की उम्र से हर महीने 3000 रुपये का SIP शुरू करते हैं और इसे 60 साल की उम्र तक, यानी पूरे 35 साल तक जारी रखते हैं। तो खुद के लिए 1 करोड़ से ज्यादा का फंड बना सकते हैं, क्योंकि म्यूचुअल फंड में अक्सर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिल जाता है।
35 साल में कुल 12.60 लाख का निवेश
अगर आप हर महीने केवल 3000 रुपये की SIP शुरू करते हैं, तो आने वाले 35 साल में आप करोड़पति बन सकते हैं। मान लीजिए, आप 35 साल तक लगातार 3000 प्रति माह निवेश करते हैं तो आपकी कुल निवेश राशि होगी 12,60,000 रुपये अब अगर आपको सालाना औसतन 12% का रिटर्न मिलता है, तो कंपाउंडिंग का जादू आपकी किस्मत बदल देगा। इस निवेश पर आपको करीब 1.5 करोड़ रुपये का ब्याज (वेल्थ गेन) मिलेगा। यानी 35 साल बाद आपका कुल फंड होगा 1.7करोड़ रुपये। तो सोचिए, सिर्फ 3000 रुपये महीना आज से बचाकर आप अपने रिटायरमेंट के लिए करोड़ों का फंड बना सकते हैं।
छोटी निवेश से बड़ी फंड
अब ये नंबर देखकर आप भी हैरान हो रहे होंगे कि केवल 3000 रुपये महीने के निवेश से करोड़ों रुपये कैसे बन जा रहे हैं। लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा की कंपाउंडिंग की पॉवर लंबे टाइम तक किए गए छोटे निवेश को भी बड़ी रकम में बदल देती है। असल में SIP की यही सबसे बड़ी ताकत है-यह धीरे-धीरे आपकी बचत को एक बड़े फंड के रूप में बदल जाएगा।
500 रुपये से कर सकते हैं SIP की शुरुआत
SIP एक ऐसा तरीका है जिससे आप छोटी रकम से बड़ा फंड बना सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि आप सिर्फ 500 रुपये प्रति महीने से निवेश शुरू कर सकते हैं। हर महीने ऑटोमैटिक निवेश होने से बचत की आदत बनती है और अनुशासन बना रहता है। मार्केट में उतार-चढ़ाव के दौरान यह ‘रुपी कॉस्ट एवरेजिंग’ का फायदा देता है, जिससे रिस्क कम होता है। लंबे समय तक लगातार निवेश करने पर कंपाउंडिंग का जादू चलकर आपको शानदार रिटर्न देता है और करोड़ों का फंड तैयार करता है।
ये भी पढ़ें: Zerodha स्कैम है… मेरे पैसे नहीं निकालने दे रही, निवेशक ने उठाया सवाल, तो फाउंडर को देनी पड़ी सफाई
60 साल की उम्र में बन सकते हैं करोड़पति
SIP केवल इन्वेस्टमेंट का एक तरीका नहीं, बल्कि करोड़पति बनने का एक सुनहरा मौका भी है, खासकर उन लोगों के लिए जो कम उम्र में इसकी शुरुआत करते हैं। अगर आप भी 25 साल की उम्र में हैं और हर महीने सिर्फ 3000 रुपये बचाने की सोच सकते हैं, तो आप अपनी 60 साल की उम्र तक एक करोड़पति बनकर रिटायर हो सकते हैं।
You can earn rs 1 crore by spending rs 3000 per month in systematic investment plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














