-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- World Bank Statement On Poverty
वर्ल्ड बैंक ने किया बड़ा खुलासा, 10 सालों में 17.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर
- Written By: अपूर्वा नायक
वर्ल्ड बैंक की शॉर्ट रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है कि पिछले एक दशक यानी 10 सालों में, भारत ने गरीबी को काफी हद तक कम किया है। गांवों की गरीबी इस दौरान 69 प्रतिशत से घटकर 32.5 प्रतिशत रही है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
न्यूयार्क : वर्ल्ड बैंक ने भारत में गरीबी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने जानकारी देते हुए कहा है कि भारत 2011-12 और 2022-23 के बीच अत्यंत यानी बेहद गरीबी में रहने वाले 17.1 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफल रहा है।
वर्ल्ड बैंक ने भारत को लेकर ‘गरीबी और समानता’ पर अपनी एक रिपोर्ट में कहा ये कहा है कि पिछले एक दशक यानी 10 सालों में, भारत ने गरीबी को काफी हद तक कम किया है। अत्यंत गरीबी यानी प्रतिदिन 2.15 डॉलर से कम पर जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या 2011-12 में 16.2 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 2.3 प्रतिशत पर आ गई है। जिससे ये पता चलता है कि 17.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ पाये हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, देश के ग्रामीण इलाकों यानी गांवों में अत्यंत गरीबी 18.4 प्रतिशत से घटकर 2.8 प्रतिशत पर आ गई, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 10.7 प्रतिशत से घटकर 1.1 प्रतिशत पर रही है। इससे ग्रामीण और शहरी अंतर 7.7 प्रतिशत से घटकर 1.7 प्रतिशत पर आ गया। जिसमें सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की गिरावट आयी है। इसमें कहा गया है कि भारत लोअर मीडियम इनकम सेगमेंट की कैटेगरी में भी आने में सफल रहा है। इसमें 3.65 डॉलर प्रतिदिन की लोअर मीडियम इनकम सेगमेंट यानी एलएमआईसी गरीबी रेखा का उपयोग करते हुए, गरीबी 61.8 प्रतिशत से घटकर 28.1 प्रतिशत पर आ गई। जिसके कारण 37.8 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गये।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
गांवों की गरीबी इस दौरान 69 प्रतिशत से घटकर 32.5 प्रतिशत रही है, जबकि शहरी गरीबी 43.5 प्रतिशत से घटकर 17.2 प्रतिशत पर आ गई। इससे ग्रामीण और शहरी अंतर 25 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत पर आ गया और सालाना आधार पर गिरावट 7 प्रतिशत रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में भारत में अत्यंत गरीबी में रहने वाले लोगों में 5 सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। साथ ही 2022-23 तक अत्यंत गरीबी में आने वाली कमी में इनका योगदान 2/3 रहा।
वर्ल्ड बैंक की शॉर्ट रिपोर्ट में ये कहा गया है कि इसके बाद, इन राज्यों का अभी भी साल 2022-23 में भारत के अत्यंत गरीबी में रहने वाले लोगों का 54 प्रतिशत और 2019-21 में बहुआयामी यानी विभिन्न स्तरों पर गरीब लोगों का 51 प्रतिशत हिस्सा है।
इसमें कहा गया है कि बहुआयामी गरीबी सूचकांक यानी एमपीआई के माध्यम से मापा जाने वाला गैर-मौद्रिक गरीबी इंडेक्स साल 2005-06 में 53.8 प्रतिशत से घटकर 2019-21 तक 16.4 प्रतिशत पर आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, रोजगार में बढ़त ने 2021-22 से कामकाजी आयु वर्ग की आबादी को पीछे छोड़ दिया है। विशेष रूप से महिलाओं के बीच, बेरोजगारी दर घटकर रोजगार दर बढ़ रही है। शहरी बेरोजगारी वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 6.6 प्रतिशत तक घट गई, जो 2017-18 के बाद से सबसे कम है।
इसमें चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि युवा बेरोजगारी 13.3 प्रतिशत है। यह हाई एजुकेशन प्राप्त ग्रेजुएट्स के बीच बेरोजगारी 29 प्रतिशत तक है। नॉन एग्रीकल्चर भुगतान वाली नौकरियों में से केवल 23 प्रतिशत संगठित क्षेत्र में हैं और ज्यादातर कृषि रोजगार अभी भी असंगठित बने हुए हैं। स्टार्टअप, खासकर ग्रामीण श्रमिकों और महिलाओं के बीच बढ़ रहा है। महिलाओं में 31 प्रतिशत रोजगार दर के बाद, स्त्री-पुरूष के स्तर पर असमानता बनी हुई है। महिलाओं की तुलना में ज्यादा पुरूष भुगतान वाली नौकरियों में हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
वर्ल्ड बैंक ‘गरीबी और समानता पर संक्षिप्त विवरण’ में 100 से ज्यादा विकासशील देशों के लिए गरीबी, साझा समृद्धि और असमानता के रुझानों को बयां किया गया है। वर्ल्ड बैंक समूह और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के ये विवरण साल में 2 बार जारी किए जाते हैं। यह रिपोर्ट किसी देश की गरीबी और असमानता के संदर्भ को समझने में मदद करती हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
World bank statement on poverty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMसागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMWhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jul 08, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














