- Hindi News »
- Business »
- Which Country Is At The Top In Terms Of Purchasing Weapons
हथियार खरीदने के मामले में कतर से भी आगे है भारत, लिस्ट देखकर उड़ जाएंगे होश
पिछले कुछ सालों से भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है। जिसका सीधा असर आज भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान देखा जा सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक

इंडियन डिफेंस सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बनते हुए नजर आ रहे हैं। ड्रोन और छोटी मिसाइलों से हमला करने के बाद बीती रात पाकिस्तान ने भारत पर फतेह 2 मिसाइल से हमले की कोशिश की थी। पाकिस्तान के इस प्रयास को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हरियाणा के सिरसा में हवा में ही ध्वस्त कर दिया था।
साथ ही आपको बता दें कि पाकिस्तान के इस कदम के बाद जवाबी कारवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस को उड़ा दिया है। कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद का बदला लेने के लिए भारतीय सैन्य दल ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। अब हालात ऐसे है कि दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका जतायी जा रही है।
हथियारों की खरीदारी के मामले में दूसरे स्थान पर भारत
भारत की सैन्य शक्ति के बारे में बात की जाए तो हमारे देश ने पाकिस्तान और चीन से आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपनी सैन्य ताकतों को काफी मजबूत किया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट में दुनिया भर में हथियारों के सबसे बड़े खरीदार देशों की सूची जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार, ये जानकारी मिली है कि भारत साल 2020 से साल 2024 के बीच में हथियारों का दूसरा नंबर का सबसे बड़ा खरीदार देश बन गया है। इस पूरी लिस्ट को देखकर आपके होश उड़ने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर में रखा इंसानियत का ख्याल, नमाजियों पर नहीं किए हमले; आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा खुलासा
दिल्ली-मुंबई के बाद आतंकिस्तान की Kolkata पर टेढ़ी नजर, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए आसिफ, दी गीदड़भभकी
पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया
मिनटों में बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! नौसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, ‘Operation Sindoor’ से कांप गया था दुश्मन
भारत की कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान! डर के मारे टॉप लीडर्स और सेना के अफसरों ने दुबई भेजी अपनी दौलत
लिस्ट में शामिल हैं ये नाम
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में यूक्रेन का नाम सबसे पहले नंबर पर आता हैं। बताया जाता है कि यूक्रेन ने साल 2020 से साल 2024 के बीच में सबसे ज्यादा 8.8 प्रतिशत हथियार खरीदे हैं। जिसके बाद इस लिस्ट में 8.3 प्रतिशत के साथ भारत का नाम दूसरे नंबर पर शामिल हैं। इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कतर का नाम है,जिसने साल 2020-2024 के बीच 6.8 प्रतिशत की दर से हथियार खरीदे हैं। सऊदी अरब 6.8 प्रतिशत के साथ और पाकिस्तान 4.6 प्रतिशत के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। यूक्रेन में हथियारों का इंपोर्ट रूस के साथ युद्ध के कारण बढ़ गया है।
Which country is at the top in terms of purchasing weapons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत आना तय, BRICS शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, क्रेमलिन ने दिया बड़ी जानकारी
Apr 16, 2026 | 07:11 AMSanjay Shirsat News: संजय शिरसाट की अब्दुल समीर को सलाह: विकास पर ध्यान दें, हवा में न उड़ें
Apr 16, 2026 | 07:09 AMअंजलि दमानिया का बड़ा दावा, Ajit Pawar की मौत में जादू-टोना कनेक्शन?
Apr 16, 2026 | 07:07 AMIran Port Restrictions: अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर सख्त समुद्री नाकेबंदी लागू की
Apr 16, 2026 | 07:05 AMअमरावती में 180 लड़कियों का यौन शोषण! आरोपी अयान के घर चला बुलडोजर, नवनीत राणा ने की एनकाउंटर की मांग
Apr 16, 2026 | 07:04 AMलोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे पीएम मोदी, अमित शाह देंगे चर्चा का जवाब, जानें पूरा शेड्यूल
Apr 16, 2026 | 07:04 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 अप्रैल LIVE: महिला आरक्षण संशोधन बिल पर आज लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी
Apr 16, 2026 | 06:59 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














