अमरावती में 180 लड़कियों का यौन शोषण! आरोपी अयान के घर चला बुलडोजर, नवनीत राणा ने की एनकाउंटर की मांग

Amravati Achalpur Blackmailing Case: अचलपुर ब्लैकमेलिंग कांड के मुख्य आरोपी अयान अहमद के घर पर चला बुलडोजर। 4 गिरफ्तार, 46 सदस्यीय टीम जांच में जुटी। नवनीत राणा ने की एनकाउंटर की मांग।
Bulldozer action on main accused Ayan Ahmad's house in Achalpur blackmailing case. 4 arrested, SIT formed. Navneet Rana demands encounter.
आरोपी अयान के घर चला बुलडोजर (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Bulldozer Action in Amravati: अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाडा जुड़वा शहर में नाबालिग सह युवतियों से मित्रता कर उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले प्रकरण को लेकर नागरिकों में भारी रोष देखा जा रहा है। इस वारदात में पुलिस द्वारा अब तक मुख्य आरोपी अयान अहमद, तनवीर अहमद (19) सहित उजेर खान इकबाल खान (20), मो. साद मो. साबीर (22), तरबेज खान तसलीम खान (24) (सभी अचलपुर) सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

इस प्रकरण में और भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है, जिसमें आरोपियों की संख्या बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच में गति प्रदान करने हेतु 46 लोगों की टीम का गठन किया गया है। इधर इस घटना को लेकर अचलपुर-परतवाडा बंद रहा।

वहीं नगर प्रशासन द्वारा आरोपी के घर के अतिक्रमित हिस्से में बुलडोजर से कार्रवाई कर गिरा दिया गया। इस वारदात को लेकर सत्ताधारी तथा विपक्ष ने भी पुरजोर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं अल्पसंख्यक समाज द्वारा भी सामने आकर इस घटना को लेकर निषेध व्यक्त किया जा रहा है।

बयान देने सामने आ रहे पीड़ित परिवार

विशेष गत कुछ दिनों से यह प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, लेकिन इस वारदात को सामने लाने में अहम भूमिका निभाने वाले अचलपुर क्षेत्र के विधायक प्रवीण तायडे के दबाव पश्चात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर सोमवार रात ही गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए अयान अहमद के बाद गुजर खान साहद और तरबेज को हिरासत में लिया गया है। अमरावती पुलिस (Amravati Police) प्रशासन द्वारा आरोपियों के मोबाइल सहित संपर्क सूत्र खंगाल रही है। इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी देने वालों के नाम पूरी तरह गुप्त रखे जाने के बाद पीड़ित परिवार धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं, जिससे पुलिस को जांच में गति मिल रही है।

Amravati: घटना के विरोध में शहर बंद, जन आक्रोश

इस बीच संभवतः राज्य में पहली बार आरोपी के खिलाफ दोनों ही समाज के नागरिकों में रोष देख कार्रवाई करते हुए नगर परिषद अचलपुर अतिक्रमण विभाग ने बुलडोजर से आरोपी के मकान का अतिक्रमण वाला कुछ हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी अयान के घर की सीढ़ी को तोड़ा गया और उसके मकान के बाकी भाग को तोड़ने के लिए 3 दिन का समय देकर सूचित किया गया है। इस कार्रवाई के समय विधायक प्रवीण तायडे स्वयं मौजूद रहे। इस समय पुलिस प्रशासन ने कड़ा बंदोबस्त रखा था। इस तरह की कार्रवाई से परतवाडा में खलबली मच गई।

नानी के घर में रहता था अयान

बताया जा रहा है कि आरोपी अयान के नाना का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो जाने के कारण वह और उसके माता-पिता अपने परिवार के साथ नानी के घर अचलपुर में रहते थे। नानी का भी कुछ महीनों पूर्व निधन हो जाने से इस घर में उसके माता-पिता ही अपने बच्चों के साथ रहते थे। फिलहाल प्रकरण उजागर होने के पश्चात इस घर में कोई नहीं है। घर पर बुलडोजर चलाने के बाद नगर परिषद अचलपुर ने यहां नोटिस भी चस्पा किया है।

थानेदार मस्के, खुफिया कर्मी को निष्कासित करें : बोंडे

सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस वारदात को लेकर विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले से भेंट कर परतवाडा पुलिस थाने के थानेदार मस्के तथा खुफिया कर्मी अब्दुल को तत्काल निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ढाई माह पूर्व इस घटना में पीड़ित अल्पसंख्यक समाज की युवती के पालक थाने में शिकायत करने आए थे, लेकिन तब खुफिया कर्मी अब्दुल ने उन्हें बाहरी समझकर प्रकरण को रफा-दफा कर दिया।

उन्होंने कहा कि यदि उस समय आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज हो जाती, तो आज अनेक युवतियों के साथ यह वारदात नहीं होती। इसलिए बोंडे ने तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। इस समय ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद मौजूद थे। बोंडे के साथ महापौर श्रीचंद तेजवानी, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, स्वीकृत सदस्य एड. प्रशांत देशपांडे, पार्षद सुरेखा लुंगारे सह अन्य उपस्थित थे।

आरोपी का एनकाउंटर करें : नवनीत राणा

इस वारदात को लेकर जन प्रतिनिधियों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अमरावती (Amravati) विधायक रवि राणा ने ऐसे नराधमों को फांसी की सजा देने की मांग की है, जिससे आगे इस प्रकार की कोई हिम्मत जुटा न पाए। पूर्व सांसद नवनीत राणा ने इस घटना के आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की, जिससे ऐसी निंदनीय गतिविधि का साहस करने वालों को स्पष्ट संदेश जाने की बात उन्होंने कही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com