LPG Commercial Cylinder: सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, 35 रुपये की हुई कटौती

1 अगस्त को ऑयल कंपनियों के द्वारा जारी की गई सिलेंडरों की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 35 रुपये की कटौती की गई है।
Commercial LPG Cylinder
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

LPG Commercial Cylinder Price: अगस्त महीने की सुबह अपने साथ एक बहुत अच्छी खुशखबरी लेकर आयी है। आज 1 अगस्त को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 35 रुपये की गिरावट आयी है।

1 अगस्त को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के द्वारा नए रेट जारी किए गए हैं। इन नए रेट के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले की ही तरह समान है।

किस शहर में कितनी है एलपीजी सिलेंडर की कीमत?

देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 1631 रुपये हो गई है। जुलाई में ये 1665 रुपये हुआ करती थी। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यहां 34 रुपये की कटौती हुई है। हालांकि यहां भी घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये अभी भी आपको पहले की ही 853 रुपये में ही मिलने वाला है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1734 रुपये में मिलने वाला है। जुलाई के महीने में इसकी कीमत 1769 रुपये हुआ करती थी। इसके अलावा, जून के महीने में ये 1826 रुपये में मिल रहा था। आज से ये 35 रुपये सस्ती कीमत पर मिलेगा।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1582.50 रुपये में मिलने वाला है। पहले इसकी कीमत 1616 रुपये थे और जून के महीने में ये 1674.50 रुपये में मिल रहा था। हालांकि मई के महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1699 रुपये हुआ करती थी।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार कब बदलाव हुआ था?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को 50 रुपये की बढ़त हुई थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में ये 853 रुपये का हो गया था। तब से सिलेंडर इसी कीमत पर मिल रहा है। इससे पहले 30 अगस्त 2023 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सीधे तौर पर 200 रुपये की कटौती हुई थी।

देश के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत

दिल्ली 853.00

  • मुंबई 852.50
  • हैदराबाद 905
  • बेंगलुरू 855.5
  • अहमदाबाद 860
  • इंदौर 881
  • पुणे 856
  • लखनऊ 890.5
  • जयपुर 856.5
  • आगरा 865.5
  • मेरठ 860
  • गाजियाबाद 850.5
  • लुधियाना 880
  • वाराणसी 916.5
  • गुरुग्राम 861.5
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com