Indigo ने यात्रियों को दी राहत, इस तारीख तक अकाउंट में आएगा फ्लाइट कैंसिलेशन का रिफंड; देखें डिटेल्स

Indigo Crisis: देश की नंबर-1 एयरलाइंस इंडिगो की उड़ानों में देरी या रद्द होने जैसी नौबत आ गई। इस बारे में इंडिगो ने कहा कि यह रुकावट कई अचानक ऑपरेशनल चैलेंज की वजह से शुरू हुए।
Indigo Ticket Cancellation Refund Date
(डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Indigo Ticket Cancellation Refund: सर्दी का मौसम का असर जमीन के साथ आसमान पर भी पड़ता है। इस मौसम में हर साल कई एयलाइंस कंपनियों की सेवाएं प्रभावित होती हैं। हालांकि, इस साल सर्दी अभी तक अपने चरम पर नहीं पहुंची है इसके बाद भी इंडिगो एयरलाइंस की सर्विस पूरी तरह से डगमगा चुकी है। देश के अलग-अलग कई शहरों से इंडिगो की उड़ानों में काफी देरी हो रही है। या फिर उड़ाने ही रद्द हो रही हैं। जिसके चलते एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों का गुस्सा भी जमकर फूट रहा है।

कंपनी पिछले कुछ दिनों में करीब 1,000 फ्लाइट्स कैंसिल कर चुकी है। ऐसे में आप भी इंडिगो से सफर कर रहे हैं तब आपको इस खबर में इस स्थिति की वजह और उससे सामान्य होने की जानकारी मिल जाएगी।

इंडिगो में इस गड़बड़ी के पीछे क्या वजह है?

आपको सबसे पहले ये जानने की जरूरत है कि अचानक ऐसा क्या हो गया है कि देश की नंबर-1 एयरलाइंस इंडिगो की उड़ानों में देरी या रद्द होने जैसी नौबत आ गई। इस बारे में इंडिगो ने कहा कि यह रुकावट “कई अचानक ऑपरेशनल चैलेंज” की वजह से शुरू हुए। इनमें छोटी-मोटी टेक्नोलॉजी की दिक्कतें, सर्दियों के शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, ज्यादा भीड़ और नए क्रू ड्यूटी नियम शामिल हैं। हालांकि, इसका मुख्य कारण जनवरी 2024 में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) द्वारा लाए गए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम हैं। नए नियम सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए पायलट और क्रू के आराम पर ध्यान देते हैं।

अब तक इतनी इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल हुईं?

अब आपको ये जानना चाहिए कि इंडिगो अब तक कितनी फ्लाइट्स कैंसिल की जा चुकी हैं। तो इस बारे में कंपनी ने बताया कि दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज आधी रात 11:59 बजे तक कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं, चेन्नई एयरपोर्ट से भी कंपनी की सभी फ्लाइट्स कैंसिल का जा चुकी हैं। बेंगलुरु में शुक्रवार (5 दिसंबर, 2025) सुबह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर इंडिगो की करीब 102 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। गोवा एयरपोर्ट से सुबह 30 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं।

कब तक रिफंड होगा टिकट कैंसिलेशन?

ऐसे कस्टमर्स जो इंडियो फ्लाइट से सफर नहीं कर पाए, या जिन्होंने टिकट कैंसिल किया है, उनके लिए भी कंपनी ने जरूरी जानकारी शेयर की है। कंपनी ने बताया कि हम कैंसिलेशन से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर रहे हैं। हम यह पक्का करेंगे कि आपके कैंसिलेशन के सभी रिफंड आपके ओरिजिनल पेमेंट मोड में ऑटोमैटिकली प्रोसेस हो जाएंगे। हम 5 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2025 के बीच यात्रा के लिए आपकी बुकिंग के सभी कैंसिलेशन/रीशेड्यूल रिक्वेस्ट पर पूरी छूट देंगे।