- Hindi News »
- Business »
- Vivek Ramaswami Resigned From Department Of Government Efficiency
ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही इस भारतीय का कटा पत्ता, दे दिया इस्तीफा
विवेक रामास्वामी ने डीओजीई पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने के बाद डीओजीई के प्रवक्ता अन्ना केली ने ये कहा है कि विवेक रामास्वामी ने इस विभाग में काफी अहम योगदान दिया था।
- Written By: अपूर्वा नायक

विवेक रामास्वामी (सौ . सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप ने बीती रात दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी दक्षता विभाग के लिए चुना था, वो अब डीओजीई का हिस्सा नहीं होगें। इसको लेकर व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक जानकारी भी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि विवेक रामास्वामी अब सरकारी दक्षता विभाग यानी डीओजीई का हिस्सा नहीं है। आपको बता दें कि अपने मंत्रिमंडल को चुनते समय डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी को एलन मस्क के साथ मिलकर सरकारी दक्षता विभाग यानी डीओजीई का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था।
विवेक रामास्वामी ने डीओजीई पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने के बाद डीओजीई के प्रवक्ता अन्ना केली ने ये कहा है कि विवेक रामास्वामी ने इस विभाग में काफी अहम योगदान दिया था, चूंकि अब उन्होंने ओहियो के गवर्नर पद पर चुनाव लड़ने का इरादा बना लिया है, यही कारण है कि उन्हें विभाग से बाहर जाना पड़ रहा है।
इस पद के लिए लड़ना चाहते थे चुनाव
दरअसल बात ये है कि इंडियन-अमेरिकन बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी ने सबसे पहले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। विवेक रामास्वामी ने भी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी पेश की थी। हालांकि अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है, अब वो ओहियो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसीलिए डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण करने के कुछ ही घंटों के बाद में विवेक रामास्वामी को सरकारी दक्षता विभाग यानी डीओजीई से इस्तीफा देना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के ओहियो गवर्नर चुनाव में Vivek Ramaswamy की बड़ी जीत, रिपब्लिकन नामांकन पर कब्जा
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
US Iran War: युद्ध या समझौता? डील की शर्तों के बीच सरेंडर की मांग, ट्रंप बोले- अब सफेद झंडा दिखाए ईरान
ट्रंप के फैसले से हजारों अफगानियों की बढ़ी मुश्किलें! कुवैत में फंसे दाने-दाने को मोहताज हुए हजारों लोग
विवेक रामास्वामी कौन है?
इंडियन ओरिजिन के विवेक रामास्वामी बायोटेक बिजनेस में जाना माना नाम हैं। रामास्वामी दवाओं को विकसित करने के लिए बायोटेक कंपनी रोइवेंट साइंसेज के द्वारा कारोबार करते हैं। उन्होंने साल 2016 में सबसे बड़ी बायो टेक फर्म मायोवैंट साइंसेज की स्थापना की थी। अप्रैल के महीने में कंपनी बनाने के बाद से उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर की दवा और महिला बांझपन की मेडिसिन के लिए टाकेडा फार्मा के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
वह बायोफार्मा स्पेस में कई कंपनियों के फाउंडर भी हैं, जिनमें मायोवैंट साइंसेज, एंजीवेंट थेराप्यूटिक्स, अल्टावेंट साइंसेज, यूरोवेंट साइंसेज और स्पिरोवैंट साइंसेज के नाम शामिल हैं। 37 साल के विवेक रामास्वामी ने बेहद ही कम समय में बायोटेक सेक्टर में अपनी अलग पहचान बना ली है। साल 2015 में फोर्ब्स पत्रिका के कवर पर उन्हें फीचर किया गया था। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार, साल 2014 में 30 साल से कम उम्र वाले सबसे अमीर बिजनेसमैन में विवेक 30वें पायदान पर थे। वहीं साल 2016 में वे 40 साल की उम्र वाले सबसे अमीर बिजनेसमैन थे।
Vivek ramaswami resigned from department of government efficiency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
May 06, 2026 | 12:07 PMअमेरिका के ओहियो गवर्नर चुनाव में Vivek Ramaswamy की बड़ी जीत, रिपब्लिकन नामांकन पर कब्जा
May 06, 2026 | 12:06 PMन्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़
May 06, 2026 | 12:04 PMAmravati Murder Case: चांदूर के जवला शहापुर में सनसनी; चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या
May 06, 2026 | 12:02 PM‘आमी इस्तीफा ना देबो’, ममता के इस्तीफा न देने पर क्या होगा? बंगाल सीईओ ने क्या जवाब दिया
May 06, 2026 | 11:59 AMGSEB SSC Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; 83.86% छात्र हुए पास, आजोल केंद्र के 100% बच्चे पास
May 06, 2026 | 11:56 AM25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
May 06, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













