- Hindi News »
- Business »
- Vedant Fashion Ipo Everyone Like Manyavar Mohey
वेदांत फैशन: सबको भाये ‘मान्यवर-मोहे’, 27% का हाई नेट प्रॉफिट मार्जिन
- Written By: विष्णू भारद्वाज

मुंबई: पूंजी बाजार में 4 फरवरी को एथनिक वियर मार्केट की प्रमुख कंपनी वेदांत फैशन लिमिटेड (Vedant Fashion Ltd.) का 3,149 करोड़ रुपए का सार्वजनिक निर्गम (IPO) खुल रहा है। यह निवेश के लिए 8 फरवरी तक खुला रहेगा। जिसमें कंपनी के एक रुपए फैस वैल्यू वाले 3.63 करोड़ इक्विटी शेयर 824 से 866 रुपए प्रति शेयर मूल्य पर ऑफर किए जा रहे हैं।
यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। इसमें कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी। आईपीओ कंपनी की 24.24 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी का 15% है।
सम्बंधित ख़बरें
Ladki Bahin Yojana: eKYC की डेडलाइन अब 30 अप्रैल तक बढ़ी, अदिति तटकरे ने दी बड़ी राहत
मीरा-भाईंदर ट्रैफिक पुलिस पर वसूली के आरोप, महिला कर्मचारी की शिकायत से मचा हड़कंप
‘गुरु जी के आशीर्वाद से ठीक हुआ गला’, Ritu Tawde के बयान की आलोचना, मुंबई की मेयर ने खुद दी सफाई
Kirit Somaiya की कमिश्नर को चिट्ठी: ‘मस्जिद के पास हिंदू शोभायात्रा रोकने का नियम खत्म हो’
देश-विदेश में 546 रिटेल शोरूम
कोलकाता स्थित वेदांत फैशन की स्थापना गारमेंट उद्योग के अनुभवी उद्यमियों रवि मोदी और शिल्पी मोदी ने दो दशक पूर्व की थी और अब उनके पुत्र वेदांत मोदी भी कंपनी से जुड़ गए हैं। ‘मान्यवर’ (Manyavar) कंपनी का पहला लोकप्रिय ब्रांड है। जिसके तहत कंपनी दुल्हे के लिए पारंपरिक परिधान बनाती है। यह ब्रांड देश-विदेश में काफी लोकप्रिय है। इसकी सफलता के बाद 2015 में कंपनी ने दुल्हन के पारंपरिक परिधानों का नया ब्रांड ‘मोहे’ (Mohey) लॉन्च किया। कुशल कारीगरों द्वारा तैयार विशिष्ट परिधान होने से यह भी लोकप्रिय गया है। अब कंपनी वर-वधू के सभी परिधानों के साथ शादी-ब्याह और अन्य खास अवसरों के लिए महिला-पुरूष और बच्चों के डिजाइनर एथनिक वियर बनाती है। ‘मेबाज (Mebaz), मंथन (Manthan), त्वमेव’ (Twamev) भी इसके प्रीमियम वैल्यू ब्रांड हैं। यह मार्केट लीडर होने के साथ तेज ग्रोथ करते हुए लगातार लाभ कमा रही है। इसके भारत में 535 तथा अमेरिका, कनाडा, यूएई में 11 रिटेल शोरूम हैं।
कैश रीच डेब्ट फ्री कंपनी
वेदांत फैशन का बिजनेस मॉडल काफी मजबूत है और यह अपने क्षेत्र में एक तरह से मोनोपॉली ब्रांड है। इसका सहज अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कोरोना महामारी के कारण अन्य गारमेंट कंपनियां या तो घाटे में आ गयी थी या फिर प्रॉफिट मार्जिन बहुत घट गया था। तब भी वेदांत फैशन ने 24% के हाई नेट प्रॉफिट मार्जिन के साथ 1021 करोड़ के कारोबार पर 133 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। 30 सितंबर 2021 को समाप्त छमाही में नेट प्रॉफिट मार्जिन 27% तक पहुंच गया है। वेदांत फैशन के पास 450 वेंडर का मजबूत नेटवर्क है और कंपनी के साथ इनकी भी प्रगति होने से इनसे संबंध भी मजबूत हो गए हैं। जिससे आपूर्ति अबाधित है। कंपनी लगातार विस्तार और उत्पाद रेंज बढ़ा कर अपनी ग्रोथ को तेज कर रही है। कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है। 859 करोड़ की नेटवर्थ और 260 करोड़ रुपए के कैश के साथ यह पूरी तरह डेब्ट फ्री और कैश रीच कंपनी है। 866 रुपए आईपीओ मूल्य को देखे तो कंपनी 85 के पीई रेशियो पर शेयर बेच रही है। इस दृष्टि से यह थोड़ा महंगा तो लगता है, परंतु हाई प्रॉफिट मार्जिन, कैश रिच, मार्केट लीडरशिप, हाई ग्रोथ, 24 करोड़ रुपए की छोटी इक्विटी पूंजी और निर्गम बाद प्रमोटरों की 85% हिस्सेदारी आदि पहलुओं को देखते हुए यह आईपीओ लाभकारी दिख रहा है।
Vedant fashion ipo everyone like manyavar mohey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EPFO: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी! अब एक क्लिक में निकलेगा PF का पैसा, UPI से प्रोसेस हुआ बेहद आसान
Apr 01, 2026 | 09:08 PMठाणे शहर में ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026’ की धूम, दादोजी स्टेडियम में देश भर से जुटे युवा खिलाड़ी
Apr 01, 2026 | 09:08 PMनेपाल पर्यटन पर पश्चिम एशिया संकट का साया, अमेरिकी और यूरोपीय पर्यटकों में भारी गिरावट; भारत बना ‘संकटमोचक’
Apr 01, 2026 | 08:57 PMसमृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने महिला मजदूरों को कुचला, 7 लोगो की मौत
Apr 01, 2026 | 08:57 PMचंडीगढ़ BJP ऑफिस धमाके का VIDEO आया सामने, हुआ बड़ा खुलासा! क्या है खालिस्तानी कनेक्शन?
Apr 01, 2026 | 08:56 PM‘तू या मैं’ OTT पर देगी रोमांच का डोज, शनाया कपूर-आदर्श गौरव की फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम
Apr 01, 2026 | 08:52 PMJEE Main 2026: कल से शुरू हो रही है परीक्षा, सेंटर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियम और निर्देश
Apr 01, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














