- Hindi News »
- Business »
- Unitech Builders Will Give Possession To Noida Projects
नोएडा में घर खरीदने वालों को लिए खुशखबरी, इन 5 प्रोजेक्ट्स के मिलने जा रहे हैं पजेशन
नोएडा के सेक्टर 96 में बने विलोज प्रोजेक्ट के 300 खरीदारों को मई 2025 से पजेशन मिलना शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को टाउनशिप के रूप में बनाया जाना था, जो पिछले कई सालों से ऐसे ही अधूरे ही पड़े हुए है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रियल एस्टेट सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : नोएडा में खरीद खरीदने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबर है। दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खरीद खरीदने वालों को उनके सपनों का घर मिलने जा रहा है। गौरतलब है कि 10 साल पहले जिन घर को भारी भरकम पैसे देकर बुक किया गया था अब इन खरीदारों को ये फ्लैट मिलने जा रहे हैं। 10 साल से पूरे नहीं हुए इन यूनिटेक प्रोजेक्ट्स में हजारों लोगों ने मोटी राशि चुकाकर फ्लैट को बुक किया था, उन्हें मई-जून के महीने में इन फ्लैट्स का पजेशन मिलने की उम्मीद की जा रही है। यूनिटेक के नए बोर्ड ने 6 प्रोजेक्ट्स को लेकर काम को तेज कर दिया है और इस साल के बीच के महीनों में लोगों को घरों का पजेशन मिलना शुरू हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 96 में बने विलोज प्रोजेक्ट के 300 खरीदारों को मई 2025 से पजेशन मिलना शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को टाउनशिप के रूप में बनाया जाना था, जो पिछले कई सालों से ऐसे ही अधूरे ही पड़े हुए है। यूनिटेक के नए बोर्ड ने इन प्रोजेक्ट्स में सड़क, पानी, बिजली, पार्क और ग्रीन एरिया सहित इंफ्रास्क्रचर का काम भी तेजी से शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने इन प्रोजेक्ट्स में फ्लैट खरीदे थे, उन खरीदारों को यहां फ्लैट का पजेशन मिलने की उम्मीद है।
इन प्रोजेक्ट्स के भी मिल सकते हैं पजेशन
यूनिटेक के अलावा ग्रेटर नोएडा के 5 और प्रोजेक्ट्स के फ्लैट खरीदारों के लिए भी खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा के वर्ब, हैबिटेट, होराइजन, कैसकेट्स और हाइट्स के 1,115 खरीदारों को इस साल के बीच के महीने तक पजेशन मिलने की उम्मीद की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इन प्रोजेक्ट्स के घर खरीदने वालों को 30 जून 2025 तक पजेशन मिल सकती है। इन प्रोजेक्ट्स में पहले से कुछ खरीदार रह रहे हैं, लेकिन इन अधूरे कंस्ट्रक्शन के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर
Navi Mumbai में 43 हजार से ज्यादा घर खाली, खरीदारों की कमी से बढ़ी चिंता
बढ़ता नागपुर, नया नागपुर! लावा से बेसा तक…3500 वाली जमीन अब 12,000 के पार, जानें आपके इलाके का हाल
घर मिलने में अब और देरी नहीं
यूनिटेक के प्रोजेक्ट्स में फ्लैट खरीदने वाले बायर्स पिछले 12-14 सालों से घर का इंतजार कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक के पुराने बोर्ड को खत्म करके नए बोर्ड को अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी दी है। इस नए बोर्ड की नियुक्ति होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्ट्स का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Unitech builders will give possession to noida projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar: रिक्शा चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर विवाद, परमिट जांच के आदेश से ड्राइवरों में नाराजगी
Apr 07, 2026 | 09:30 AMदो पश्चिमी विक्षोभों का ‘डबल अटैक’ जारी, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों के लिए आई चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
Apr 07, 2026 | 09:29 AMStock Market Crash Today: ट्रंप की धमकी से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
Apr 07, 2026 | 09:27 AMअमेरिका के बाद इस देश में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप! बोले- मेरी जीत पक्की, मैं वहां बहुत पॉपुलर
Apr 07, 2026 | 09:24 AMChhatrapati Sambhajinagar अंडरपास बना जोखिम भरा, मनपा की आपात बैठक; त्वरित उपायों के निर्देश
Apr 07, 2026 | 09:17 AMसंभाजीनगर में लिंग जांच-गर्भपात रैकेट का पर्दाफाश, डेढ़ साल से चल रहा था अवैध धंधा; तीन आरोपी गिरफ्तार
Apr 07, 2026 | 09:05 AMDharashiv में अनोखी पहल, बच्चों की पढ़ाई के लिए शाम 7-9 बजे टीवी बंद
Apr 07, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














