-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Trumps Tariff Policy Affect On Indian Pharma Sector
Pharma Sector : ऑटो सेक्टर के बाद अब फार्मा सेक्टर को भी प्रभावित करेगी ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी, भारत को कैसे हो सकता है फायदा?
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑटोमोबाइल सेक्टर के बाद फार्मा प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने के ट्रंप के वादे से इंडियन मेडिसिन कंपनियों पर क्या असर पड़ेगा, यह एक बड़ा सवाल है। इस समय अमेरिका इंडियन मेडिसिन पर कोई शुल्क नहीं लगाता है।

भारतीय दवाईयां (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के फैसले ने दुनिया को हिला दिया है। अब खबर आ रही है कि डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही ऑटो इंपोर्ट पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अब जल्द ही फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री को अपना निशाना बनाने वाले है। वो जल्द ही फार्मा सेक्टर पर टैरिफ को लेकर ऐलान करने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी टाइमिंग और रेट के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा है कि वे अमेरिकी टैरिफ से बचने के इच्छुक देशों के साथ डील पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ऐसे कॉन्ट्रेक्ट उनके प्रशासन द्वारा 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद ही हो सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन समेत कुछ देशों ने संभावित डील्स पर चर्चा करने के लिए अमेरिका से कॉन्टेक्ट किया है। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी हाल ही में कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड कॉन्ट्रेक्ट को लेकर जारी बातचीत ‘अच्छी तरह’ आगे बढ़ रही है।
10 में से 4 इंडियन मेडिसिन लिखते हैं अमेरिकी डॉक्टर
ऑटोमोबाइल सेक्टर के बाद फार्मा प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने के ट्रंप के वादे से इंडियन मेडिसिन कंपनियों पर क्या असर पड़ेगा, यह एक बड़ा सवाल है। इस समय अमेरिका इंडियन मेडिसिन पर कोई शुल्क नहीं लगाता है। अमेरिका में दवा सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा इंडियन मेडिसिन कंपनियां करती हैं। साल 2022 में अमेरिका में डॉक्टर्स द्वारा लिखे गए पर्चों में 40 प्रतिशत यानी 10 में से 4 के लिए दवाओं की सप्लाई इंडियन कंपनियों ने की थी। इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, कुल मिलाकर इंडियन कंपनियों की मेडिसिन से 2022 में अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम को 219 अरब डॉलर की बचत हुई और साल 2013 से साल 2022 के बीच कुल 1,300 अरब डॉलर की सेविंग्स हुई। भारत का मेडिसिन इंडस्ट्री वर्तमान में अमेरिकी मार्केट पर काफी हद तक निर्भर है और इसके टोटल एक्सपोर्ट में अमेरिका का हिस्सा लगभग एक-तिहाई है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
सिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अमेरिका में बढ़ जाएगी महंगाई
शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के पार्टनर अरविंद शर्मा का कहना है कि टैरिफ लगाने से अमेरिका अनजाने में अपनी डोमेस्टिक हेल्थकेयर लागत में बढ़त कर सकता है। इससे अमेरिकी कंज्यूमर्स पर बोझ पड़ेगा और हेल्थकेयर तक उनकी पहुंच दुर्लभ हो जाएगी। अमेरिका अपनी घरेलू डिमांड को पूरा करने के लिए दवा उत्पादों का शुद्ध इंपोर्टर्स रहा है। लिमिटेड सप्लाई के चलते फार्मास्यूटिकल्स पर 25 प्रतिशत या उससे ज्यादा टैरिफ काफी मुश्किल है।
Trumps tariff policy affect on indian pharma sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMAlia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
Jul 12, 2026 | 06:23 PMईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
Jul 12, 2026 | 06:22 PMकनाडा में रहने वाली बेटी को भारत से मां-पापा ने भेजा आमरस और थेपलों का 20 किलो का पार्सल, भावुक वीडियो वायल
Jul 12, 2026 | 06:19 PMNEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Jul 12, 2026 | 06:16 PMबेटे की नपुंसकता छिपाने के लिए किया गया काला जादू! ठाकरे गुट के नेता विनायक राउत की समधन का बड़ा दावा
Jul 12, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













