दो बड़ी घटनाओं का शेयर बाजार पर दिखा असर, Sensex 1,300 और Nifty 24,600 अंक गिरे

कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन शेयर बाजार के लिए किसी तूफान की तरह रहा। भारतीय बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखने को मिली। इसका कारण इजराइल-ईरान के बीच तनाव और अहमदाबाद प्लेन क्रैश को माना जा रहा है।
ईरान पर इजराइली हमले का शेयर बाजार पर दिखा असर, Sensex 1,300 और Nifty 24,600 अंक गिरे
शेयर बाजार में आई गिरावट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: अहमदाबाद प्लेन क्रैश और इजराइल-ईरान के बीच तनाव का असर आज शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। भारतीय बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,300 अंक नीचे चला गया, जबकि निफ्टी 1.7 प्रतिशत गिरकर 24,473 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उथल-पुथल देखने को मिली। शुक्रवार को जैसे ही बाजार खुले सेंसेक्स 1,300 अंक गिरकर 80,354.59 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। इससे पहले गुरुवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुए थे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का असर

गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक बोइंग विमान क्रैश हो गया, जिसमें 242 यात्रियों में से 241 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हो गई है। इस दुखद घटना का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ तौर पर देखने को मिला। सेंसेक्स में 943 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 24,850 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं शुक्रवार सुबह इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ा दिया। इस भू-राजनीतिक घटनाक्रम ने वैश्विक बाजारों पर दबाव डाला, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। बोइंग नहीं ‘हवाई बम’ कहो! डर के साये में ‘ड्रीमलाइनर’ की हर उड़ान, बागी इंजीनियर बताई थी ‘उड़ते ताबूत’ की सच्चाई

टाटा के शेयरों में भारी गिरावट

इस भू-राजनीतिक और घरेलू संकट के माहौल में टाटा समूह के लगभग सभी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और स्पाइसजेट के शेयर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इससे अलावा तेल सप्लाई को लेकर आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में अचानक डॉलर 6 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे भाव डॉलर 75.36 प्रति बैरल पर पहुंच गए।

इसका सीधा असर भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ा है। इंडियन ऑयल (IOC), बीपीसीएल (BPCL) और अन्य प्रमुख तेल कंपनियों के शेयरों में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों में चिंता का माहौल है कि अगर इजरायल-ईरान युद्ध और बढ़ता है तो इससे ग्लोबल सप्लाई चेन और तेल आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिससे बाजार में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com