- Hindi News »
- Business »
- Today Share Market Update 23 June Sensex Fall By 705 Points Nifty Decline 182
Share Market पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर, 705 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल
- Written By: मनोज आर्या
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव से आज घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 705.65 गिरकर 81,702.52 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी में 182 अंक गिरावट दर्ज की गई।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: अमेरिका के ईरान में तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 705.65 अंक की गिरावट के साथ 81,702.52 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 182.85 अंक फिसलकर 24,929.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और इटर्नल के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट में मामूली बढ़त देखने को मिली। अधिकतर अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) शुक्रवार को खरीदार रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,940.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटा
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 86.72 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती ने स्थानीय इकाई पर और दबाव डाला। हालांकि, विदेशी पूंजी प्रवाह और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी ने स्थानीय मुद्रा में गिरावट को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.75 पर खुला और फिर 86.72 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.55 पर बंद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
Share Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
1 जुलाई से बदल जाएंगे Pan Card बनाने के नियम, इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं बनेगी बात; जानें पूरी डिटेल
डॉलर सूचकांक में 0.31 प्रतिशत की उछाल
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.01 पर रहा।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी लेटेस्ट साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 13 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.294 अरब डॉलर बढ़कर 698.95 अरब डॉलर हो गया।
Today share market update 23 june sensex fall by 705 points nifty decline 182
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
May 27, 2026 | 08:55 PMसीहोर में मेलोडी बांटकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन: ‘चॉकलेट खाओ और महंगाई भूल जाओ’ का लगाया नारा
May 27, 2026 | 08:52 PMतीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी
May 27, 2026 | 08:52 PMमेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
May 27, 2026 | 08:40 PMBhopal News: पंचायत में लाखों के कथित घोटाले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना
May 27, 2026 | 08:38 PMJyestha Purnima 2026 : कब है ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व
May 27, 2026 | 08:37 PMJune 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
May 27, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














