Indian Beverages : भारत का बंटा सोडा हुआ वर्ल्ड फेमस, विदेशों में बढ़ रही डिमांड

फेयर एक्सपोर्ट इंडिया के साथ गल्फ देशों में इस क्षेत्र की फुटकर चेन लुलू हाइपरमार्केट में अपनी जगह बना ली है। जो ये दिखाता है कि किस कदर वहां पर इसकी लोकप्रियता और जबरदस्त डिमांड है।
फेयर एक्सपोर्ट इंडिया के साथ गल्फ देशों में इस क्षेत्र की फुटकर चेन लुलू हाइपरमार्केट में अपनी जगह बना ली है। जो ये दिखाता है कि किस कदर वहां पर इसकी लोकप्रियता और जबरदस्त डिमांड है यानी अब इसकी पहुंच सड़क के ठेले से लेकर सुपरमार्केट तक पहुंच गई है।
कंचे वाला सोडा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : भारत में अगर आप सड़क पर प्यासे घूम रहे है, तो कई बार आप सोडा पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। अक्सर मार्केट में आपने कंचे वाले सोडा जिसे बंटा सोडा भी कहा जाता है, उसे अपनी प्यास बुझाने के लिए पीया होगा। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पेप्सी और कोक के कारण इस सोडे के बोतल की डिमांड जरूर कम हुई है, लेकिन इस ट्रेडिशनल स्टाइल सोडा ने विदेशों में धूम मचा कर रखी है। नींबू सोडा की गल्फ देशों सहित अमेरिका- ब्रिटेन में भी काफी डिमांड हो रही है।

बताया जा रहा है कि कॉमर्स मिनिस्ट्री की शाखा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण यानी एपीडा ने कहा है कि ग्लोबल मार्केट में इसकी अच्छी खासी डिमांड है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन से लेकर यूरोप और अन्य गल्फ कंट्रीज में ट्रायल के लिए इस नींबू सोडा पानी को एक्सपोर्ट किया गया है और ये ट्रायल भी सक्सेसफुल रहा है।

फेयर एक्सपोर्ट इंडिया के साथ गल्फ देशों में इस क्षेत्र की फुटकर चेन लुलू हाइपरमार्केट में अपनी जगह बना ली है। जो ये दिखाता है कि किस कदर वहां पर इसकी लोकप्रियता और जबरदस्त डिमांड है यानी अब इसकी पहुंच सड़क के ठेले से लेकर सुपरमार्केट तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में ये नींबू सोडा ट्रेंडी ड्रिंक के रुप में फेमस हो रहा है। एपीडा की ओर से 17 मार्च से लेकर 19 मार्च तक आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं पेय कार्यक्रम यानी आईएफई लंदन 2025 के दौरान इसे प्रदर्शित किया था। भारत के इस पारंपरिक प्रसंस्कृत खाद्य को ग्लोबल लेवल पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा मौका दिया है।

गौरतलब है कि कंचे वाली बोतल यानी बंटा सोडा की एक समय काफी डिमांड रहा करती थी, लेकिन, आधुनिक पेय पेप्सी और कोक के कारण इसकी डिमांड काफी कम हो गई थी। ऐसे में ग्लोबली इस कंचे वाली बोतल की डिमांड ने इस सेक्टर में लगे इंडियन बिजनेसमैन को उत्साह को दोगुना कर दिया है। साथ ही, इस इंडियन बेवरेज सोडा बोतल की लोकप्रियता का जब दुनिया में स्वाद लिया जा रहा है तो ऐसे में कहीं न कहीं इस तरह के दूसरे ब्रांड को जरूर कड़ी टक्कर मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com