- Hindi News »
- Business »
- The Internship Scheme Presented For The Youth In The Budget Is Going To Start This Month
बजट में पेश होने वाली इंटर्नशिप स्कीम इसी महीने से होगी शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
केंद्र सरकार ने इस बार पेश किए गए बजट में देश के युवाओं के लिए इंटर्नशिप स्कीम शुरू करने की घोषणा की थी। इन युवाओं को इस स्कीम की सहायता से देश की टॉप 500 कंपनियों में काम करने का एक्सपीरियंस मिल सकता है, जो भविष्य में उनके लिए काम आने वाला है।
- Written By: अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल पेश किए गए आम बजट में देश के युवाओं के लिए इंटर्नशिप स्कीम शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना को लेकर देश के युवाओं के मन में काफी उत्सुकता है। आपको बता दें कि ये स्कीम इसी महीने शुरू हो सकती है। कई कंपनियां तो इसे गुरूवार को ही शुरू करने वाली है। इन कंपनियों ने अपने जरूरत के अनुसार पोस्ट की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवाओं के लिए ये पोर्टल 12 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।
केंद्र सरकार इस स्कीम को लेकर दावा कर रही है कि इस स्कीम से करीब 1 करोड़ युवाओं को लाभ मिल सकता है। इन युवाओं को इस स्कीम की सहायता से देश की टॉप 500 कंपनियों में काम करने का एक्सपीरियंस मिल सकता है, जो भविष्य में उनके लिए काम आने वाला है।
CII और Corporate Ministry का साझा प्रयास
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस स्कीम के शुरू होने से ना सिर्फ युवा बल्कि कंपनियां भी काफी उत्साहित हैं। इस स्कीम को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी सीआईआई और कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने साथ मिलकर काम किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कीम में कंपनियों के 3 साल की सीएसआर खर्च को देखते हुए समावेश किया गया है। इस योजना को पीएम कौशल एवं रोजगार विकास पैकेज के अंतर्गत लाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कानून नहीं, बम से चलता है पश्चिम बंगाल’, राज्य की हालत देख बिफरीं निर्मला सीतारमण; ममता सरकार को जमकर घेरा
Budget 2026: …तो इसलिए नहीं मिली आम आदमी को राहत? निर्मला सीतारमण ने बताई इनकम टैक्स में छूट न देने की वजह
रूस से तेल नहीं खरीदने पर भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? निर्मला सीतारमण ने साफ कर दी तस्वीर
Opinion: चुनौतियों के साथ भविष्य पर फोकस, ट्रंप और चीन को भी जबाव देता है यह बजट
ये भी पढ़ें :- सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, UPS को लेकर जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
इन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
इस स्कीम में 10वीं पास कर चुके 21 से 24 साल के युवा भाग ले सकते हैं। हालांकि इसमें काम करने के लिए वे किसी और नौकरी में शामिल नहीं होना चाहिए। साथ ही आपको जानकारी दें कि आईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर, सीए और अन्य कोई प्रोफेशनल कोर्स कर रहे छात्र इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी के परिवार से जुड़े युवा और ऐसे युवा जिनका पारिवारिक वेतन 8 लाख रुपये से ज्यादा है, वो इस स्कीम में शामिल नहीं हो सकते हैं।
पोर्टल पर कर सकते है अप्लाई
इस इंटर्नशिप स्कीम का लाभ उठाने के लिए युवाओं को पोर्टल पर जाकर अपनी प्रोफाइल क्रिएट करनी होगी। साथ ही इसके लिए आपको आधार कार्ड से ई-केवाईसी करना जरूरी होगा। इसके अलावा अपनी योग्यता के साथ आपको डिक्लेयरशिप फॉर्म भी भरना होगा। इसके बाद हर एक पोस्ट के लिए दोगुने कैंडिडेट को पोर्टल के द्वारा चुना जाने वाला है। इसके बाद कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से योग्य युवा का चुनाव कर उन्हें ऑफर लेटर भेज सकती है।
The internship scheme presented for the youth in the budget is going to start this month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
Feb 23, 2026 | 01:13 PMBMC जॉब स्कैम: 43 लोगों से लाखों की ठगी, मुंबई नगर निगम की महिला कर्मचारी ने सांगली तक फैलाया जाल
Feb 23, 2026 | 01:09 PMसेंट्रल विस्टा की तर्ज पर बनेगा नागपुर टाउन हॉल! नितिन गडकरी ने दिए निर्देश, जानें क्या हैं खूबियां
Feb 23, 2026 | 01:07 PMनासिक पुलिस भर्ती: 380 पदों के लिए 96 हजार दावेदार,फिजिकल टेस्ट में बाहर से आए युवाओं को शेल्टर सुविधा
Feb 23, 2026 | 01:04 PMप्रोटीन लेने के बाद भी नहीं बढ़ रही है मसल्स? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
Feb 23, 2026 | 12:59 PMमुंबई कोस्टल रोड बनेगा ‘ऑक्सीजन हब’: 70 हेक्टेयर में फैलेगा हरियाली का समंदर, हेलिपैड और बर्ड ट्रेल की तैयारी
Feb 23, 2026 | 12:54 PMनासिक में RTE प्रवेश शुरू, निःशुल्क शिक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की दौड़, 5602 सीटों पर आवेदन, जानें अंतिम तारीख
Feb 23, 2026 | 12:53 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














