- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Mohol Car Tractor Accident Gyaneshwar Wakde Injured
2 दुर्घटनाऐंः कार-ट्रैक्टर की टक्कर में 5 लोग घायल, चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रहे बागी नेता का एक्सीडेंट
Solapur Accident: मोहोल में तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुसरी घटना में बागी नेता ज्ञानेश्वर वाकडे भी घायल हुए है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Gyaneshwar Wakde injured (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur News: तेज़ रफ्तार कार ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे हुए हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सोलापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार, 14 तारीख को सुबह करीब 5:15 बजे मोहोल पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक पुल पर हुआ।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं: ज्ञानेश्वर सिद्धेश्वर वाकड़े (48), चेतन बसवराज लामटुरे (22), सत्यवान नीलकंठराव जाधव (47), तेजस सत्यवान जाधव (18) और शुभांगी सत्यवान जाधव (37)। सभी घायल पोकल गांव, निलंगा तालुका, जिला लातूर के निवासी हैं। ज्ञानेश्वर वाकड़े और तेजस जाधव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर
मोहोल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायल कार नंबर MH-24-CD-771 से सोलापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने मोहोल शहर के पास पुलिस स्टेशन के सामने पुल पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच अंमलदार अतुल क्षीरसागर कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अगर गणेश नाइक में हिम्मत है तो मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें, श्रीकांत शिंदे की गणेश नाइक को खुली चुनौती
ठाणे मेट्रो-12 परियोजना को बड़ी सफलता, गोलवली स्टेशन पर 200वां यू-गर्डर स्थापित
ठोस आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार, सूरज शिंदे की मौत पर हत्या का शक, 15 घंटे तक पुलिस स्टेशन में रहा शव
मुलशी में जमीन दिलाने के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, हिंजवड़ी पुलिस ने दर्ज किया मामला
दूसरी घटना: मोहोल के पास हाईवे पर एक्सीडेंट
जिला परिषद चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने जा रहे बागी नेता ज्ञानेश्वर वाकड़े की कार का मोहोल के पास हाईवे पर गंभीर एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में वाकड़े समेत तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाकड़े के सिर पर गहरी चोट आई है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज सोलापुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
ये भी पढ़े: हर्षवर्धन सपकाल की जीभ काटने पर 10 लाख का इनाम, टीपू सुल्तान विवाद पर महाराष्ट्र में बवाल
गंभीर रूप से घायल नेता का सोलापुर में इलाज जारी
बताया जा रहा है कि ज्ञानेश्वर वाकड़े ने मांग की थी कि उनकी पत्नी को निलंगा तालुका के तरवाड़ी ग्रुप से जिला परिषद का उम्मीदवार बनाया जाए। पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद उनकी पत्नी ने बगावत करते हुए चुनाव लड़ा। वाकड़े ने मुंबई जाकर एक विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
Solapur mohol car tractor accident gyaneshwar wakde injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी की बातों पर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी… संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई?
Feb 15, 2026 | 04:34 PMTCS को लगा सबसे बड़ा झटका, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध; जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान
Feb 15, 2026 | 04:29 PMअगर गणेश नाइक में हिम्मत है तो मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें, श्रीकांत शिंदे की गणेश नाइक को खुली चुनौती
Feb 15, 2026 | 04:16 PMअक्षरा सिंह ने किया ज्योति सिंह का समर्थन, बोलीं- एलिमनी लेना हक है, 10 करोड़ हो या 100 करोड़…
Feb 15, 2026 | 04:13 PMराशिद खान इतिहास रचने से महज एक विकेट दूर, T20 में ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे पहले गेंदबाज
Feb 15, 2026 | 04:11 PMमुहम्मद युनुस बनेंगे राष्ट्रपति…तारिक रहमान सौंपेंगे बड़ी जिम्मेदारी? बांग्लादेश में बढ़ी सियासी उथल-पुथल
Feb 15, 2026 | 04:09 PMमानवता शर्मसार: ‘कुतिया के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश’, मुंबई में बढ़ रहा स्ट्रे डॉग्स पर यौन अपराध
Feb 15, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब
Feb 15, 2026 | 12:58 PM
T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबला आज, महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं, देखें वीडियो
Feb 15, 2026 | 12:50 PM
‘मेक इन इंडिया’ फेल या चुनावी स्टंट? अखिलेश यादव का राफेल, स्मार्ट सिटी और वोटिंग लिस्ट पर बड़ा हमला, Video
Feb 15, 2026 | 12:42 PM
आजादी की जंग और वफादारी पर ओवैसी का वार: ‘BJP-RSS बताएं उनके कितने लोग अंग्रेजों की लड़ाई में मरे?’, Video
Feb 15, 2026 | 12:34 PM
UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM













