-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- The Government Has Kept The Interest Rates On Epfo Unchanged
EPFO Update : EPFO धारकों के लिए खुशखबरी, अब पीएफ से भी होती रहेगी कमाई ब्याज दर सरकार ने नहीं घटाई
- Written By: अपूर्वा नायक
इससे पहले भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने फरवरी 2024 में ईपीएफ पर इंटरेस्ट रेट को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में ये ब्याज दर 8.15 प्रतिशत हुआ करती थी।

ईपीएफओ (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारतीय शेयर मार्केट में पिछले 7 दिनों से भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। जिसके कारण निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आयी है। लाखों लोगों के करोड़ों रुपये अभी तक शेयर मार्केट में डूब चुके हैं। ऐसे में सरकार ने इन लोगों को राहत देने की तैयारी की है।
सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ पर ब्याज दरों को पहले की ही तरह स्थिर रखा गया है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि आपकी भले ही शेयर बाजार से किसी प्रकार की कमाई हो या ना हो लेकिन पीएफ में जमा पैसे से आपकी जमकर कमाई हो सकती है।
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है कि ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ के डिपॉजिट पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को कायम रखा है। ईपीएफओ ने इंटरेस्ट रेट को ऐसे समय में कायम रखा है, जब शेयर मार्केट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ईपीएफओ भी कमाई करने के लिए अपने फंड के एक हिस्से का उपयोग शेयर बाजार के लिए किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
अब देश में कहीं भी पाएं अपनी पेंशन! EPFO के नए नियम से पीएफ क्लेम खारिज होने का झंझट खत्म
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
पहले भी बढ़ चुकी है ईपीएफओ दर
इससे पहले भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने फरवरी 2024 में ईपीएफ पर इंटरेस्ट रेट को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में ये ब्याज दर 8.15 प्रतिशत हुआ करती थी। ईपीएफओ ने मार्च 2022 में अपने 7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के लिए ब्याज दर को 8.1 प्रतिशत किया था। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जो ब्याज दर तक की गई थी वो 40 साल की सबसे निचली स्तर की ब्याज दर थी। ये वित्त वर्ष 1977-78 के बाद से सबसे कम ब्याज दर थी। इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 में ये ब्याज दर 8.5 प्रतिशत थी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सीबीटी का फैसला
ईपीएफओ के बारे में फैसला करने वाली सबसे ऊंची यूनिट सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी यानी सीबीटी है। सीबीटी ने शुक्रवार को अपनी मीटिंग में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला लिया है। सीबीटी के फैसले के बाद वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ सेविंग पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।
The government has kept the interest rates on epfo unchanged
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PME20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














