-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Tesla Cfo Vaibhav Taneja Gets 1157 Crore Salary
Tesla: दुनिया के सबसे महंगे CFO बने वैभव तनेजा, मिलेगी 1157 करोड़ रु सैलरी, पिचाई और नडेला को पछाड़ा
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय मूल के वैभव तनेजा दुनिया के सबसे महंगे सीएफओ के तौर पर काम कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरर टेस्ला कंपनी में वो सीएफओ के रुप में नियुक्त किया गया है।

वैभव तनेजा (सौ. डिजाइन फोटो )
इंडियन ओरिजन के वैभव तनेजा दुनिया की सबसे मशहूर कार कंपनी टेस्ला के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि कमाई के मामले में उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। साल 2024 में वैभव ने 139 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 1,157 करोड़ रुपये कमाए हैं।
साल 2023 में प्रमोशन के बाद वैभव तनेजा की सैलरी 4,00,000 डॉलर यानी 3.33 करोड़ रुपये हो गई है, लेकिन स्टॉक ऑप्शंस और इक्विटी अवॉर्ड्स से उनके पैकेज ने लंबी छलांग लगायी है। इस मामले में उन्होंने दिग्गज आईटी कंपनी के सीईओ सत्य नडेला और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को भी पछाड़ दिया है। जहां सत्य नडेला की सैलरी लगभग 79.1 मिलियन डॉलर यानी 658 करोड़ रुपये है, तो वही सुंदर पिचाई की सैलरी 10.73 मिलियन डॉलर यानी लगभग 89 करोड़ रुपये हैं।
बढ़ते स्टॉक से हुआ फायदा
47 वर्षीय वैभव ने साल 2017 में टेस्ला कंपनी ज्वाइन की थी। उन्हें टेस्ला के बढ़ते स्टॉक वैल्यू का सीधा फायदा हुआ था। साल 2023 में सीएफओ की कमान संभालने के बाद वैभव को ज्यादातर कंपनसेशन स्टॉक के तौर पर मिला है। साल 2023 में 4 साल की वेस्टिंग पीरियक के साथ वैभव को दिए गए टेस्ला के शेयर का प्राइस लगभग 250 डॉलर यानी 20,800 रुपये थी। ये 19 मई 2025 तक बढ़कर 342 डॉलर यानी 28,400 रुपये तक हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि ऐसा तब हो पाया है जब टेस्ला ईवी की सप्लाई में गिरावट और प्रॉफिट में कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वैभव तनेजा को किया गया पेमेंट अब तक किसी भी सीएफओ को किए गए पेमेंट में अव्वल हैं। इसी के साथ उन्होंने निकोला के सीएफओ के साल 2020 में बनाए गए 86 मिलियन डॉलर यानी 715 करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स करने जा रहे हैं शाही शादी, हर मेहमान पर खर्च होगा इतने रुपये
कौन है वैभव तनेजा?
वैभव तनेजा पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। वैभव ने 17 सालों तक भारत और प्राइसवाटरहाउस कूपर्स में काम किया है। मार्च 2016 में वो सोलरसिटी कॉर्पोरेशन में शामिल हुए हैं। यहां उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट से लेकर कॉर्पोरेट कंट्रोलर तक की जिम्मेदारी संभाली है। टेस्ला ने इसी साल टेस्ला ने सोलरसिटी का एक्वीजिशन किया था। साल 2021 में वैभव को टेस्ला की इंडियन यूनिट टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के रूप में चुना गया था। इसके बाद अगस्त 2023 में उन्हें टेस्ला के मुख्य वित्तीय अधिकारी यानी सीएफओ के तौर पर नियुक्त किया गया।
Tesla cfo vaibhav taneja gets 1157 crore salary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














