-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Tata Companies Titan Share Price Falls By 5 Percent
औंधे मुंह गिरा टाटा का ये शेयर, 3500 रुपये से नीचे गिरे दाम
- Written By: अपूर्वा नायक
देश के दिग्गज इंवेस्टर राकेश झुनझुनवाला के फेवरेट शेयर Titan में 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने मिली है। जिसके कारण इस कंपनी का शेयर प्राइस नीचे गिरकर 3457.25 रुपये पर पहुंच गया हैं।

टाटा ग्रुप (सौ. सोशल मीडिया )
टाटा ग्रुप की सबसे चर्चित कंपनियों में से एक टाइटन को तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को इस कंपनी की शेयर औंधे मुंह गिर गए हैं। टाइटन कंपनी के शेयरों में मंगलवार को बीएसई में 5 फीसदी से ज्यादा नीचे गिरकर 3457.25 रुपये पर पहुंच गया हैं।
टाइटन के शेयरों में ये भारी गिरावट पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी होने के बाद में देखी जा रही है। टाइटन ने अपने तिमाही रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने कंज्यूमर बेस में सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़त की बात कही है। राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने इस कंपनी के शेयरों पर बड़ा दाव लगाया है। टाइटन के शेयरों में भारी गिरावट आने के बाद भी ब्रोकरेज हाउस कंपनी के शेयरों का रुख सकारात्मक रहा है।
टाइटन के शेयरों में आएगा उछाल
ब्रोकरेज हाउसेज का कहना है कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में 17 प्रतिशत का उछाल आ सकता है। ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने टाइटन के शेयरों को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। बताया जा रहा है कि ब्रोकरेज हाउस ने टाइटन के शेयरों के लिए 4326 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। साथ ही मॉर्गन स्टैनली ने टाइटन के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग 3876 रुपये का टारगेट रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
डोमेस्टिक ज्वेलरी बिजनेस में 18 प्रतिशत की बढ़त
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में टाइटन के डोमेस्टिक ज्वेलरी बिजनेस में 18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी। हालांकि, इस तिमाही के दौरान सोने की कीमतें स्थिर रहने से कंज्यूमर की धारणा पर इसका असर रहा था। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में 10 नए स्टोर्स खोले और इसका रिटेल नेटवर्क बढ़कर 3,322 आउटलेट्स तक हो गया है। साथ ही वॉच यानी घड़ियों के भी बिजनेस में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की मजबूत बढ़त देखने के लिए मिली है। इसके अलावा, डोमेस्टिक आईकेयर बिजनेस में भी सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
ट्रंप टैरिफ के डर से उभरा शेयर बाजार, हरे निशान पर बंद हुआ कारोबार
रेखा झुनझुनवाला के पास हैं इतने शेयर
टाइटन, देश के सबसे बड़े इंवेस्टर राकेश झुनझुनवाला का फेवरेट स्टॉक रहा है। 14 अगस्त 2022 को राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद उनकी पत्नी ने उनका बिजनेस संभाला है। जिसके कारण रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 45,793,470 शेयर हैं। साथ ही रेखा की टाइटन में 5.15 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
Tata companies titan share price falls by 5 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














