- Hindi News »
- Business »
- Share Market Closing Session Update For 8 July 2025
ट्रंप टैरिफ के डर से उभरा शेयर बाजार, हरे निशान पर बंद हुआ कारोबार
- Written By: अपूर्वा नायक
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर होते हुए नजर आया हैं। ट्रंप ने अपनी टैरिफ पॉलिसी को 9 जुलाई तक के लिए निलंबित कर दिया था। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए।

शेयर बाजार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ पॉलिसी को 9 जुलाई से पहले दोबारा लागू करने का फैसला किया था। जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर होता नजर आ रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों लाल निशान पर खुले थे। हालांकि कुछ देर बाद ही इन दोनों में बढ़त दर्ज की गई थी।
आज के Pre Opening Session में BSE का Sensex 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। साथ ही NSE का प्रमुख इंडेक्स Nifty 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि कुछ ही देर बाद ये दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करने लगे थे। जिसके बाद BSE का सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर ट्रेड कर रहा था और NSE का निफ्टी भी 19.75 अंक उछलकर 25,481.05 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
अगर क्लोजिंग सेशन की बात की जाए तो आज BSE का सेंसेक्स 254.91 अंकों की बढ़त के साथ 83,697.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। साथ ही NSE का निफ्टी भी 58.75 की बढ़त के साथ 25,520.05 अंक के स्तर पर बंद हो सकता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
Share Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
ऐसा रहा सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टाइटन, एचसीएल टेक और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।
अमेरिका बाजार में भी रहा असर
अमेरिकी बाजार सोमवार को नेगेटिव रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FII सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 321.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने भी 1,853.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
ट्रंप के नए टैरिफ का बाजार पर असर, 121 अंक लुढ़का सेंसेक्स; मुनाफे में ये स्टॉक
आपको बता दें कि मंगलवार के कारोबारी दिन में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की बढ़त देखी गई थी। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि एशियाई मार्केट्स में तेजी और फ्रेश फॉरेन कैश फ्लो से भी मार्केट को शुरुआती गिरावट से उभरने में मदद मिली हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market closing session update for 8 july 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














