टाटा का यह शेयर हुआ क्रैश, निवेशकों में मची भगदड़; ब्रोकरेज फर्म ने घटाई रेटिंग

सालाना आम बैठक के बाद ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने फाइनेंशियल ईयर 2026 और 2027 के लिए ट्रेंट के रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमानों में 5 से 6 प्रतिशत की कटौती की। वहीं, मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी पर भरोसा जताया।
share market highlights 19th february 2026
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) के शेयरों में शुक्रवार, 4 जुलाई बड़ी गिरावट आई। शुरुआती कारोबार यह स्टॉक 9 प्रतिशत नीचे आ गया। कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में रेवेन्यू ग्रोथ में संभावित मंदी आने की चेतावनी इस गिरावट की वजह मानी जा रही है। बीएसई पर ट्रेंट लिमिटेड की स्टॉक की कीमत 8.62 प्रतिशत लुढ़क कर 5653 रुपये पर कारोबार करती हुई नजर आ रही है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 6186.40 रुपये पर क्लोज हुई थी। इस गिरवाट के कारण कंपनी का मार्केट कैप घटकर 2.04 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है।

बता दें कि कल गुरुवार को हुई वार्षिक आम बैठक में मैनेजमेंट ने फाइनंशियल ईयर 2026 के पहले क्वार्टर में कंपनी के फैशन कारोबार को सिर्फ 20 प्रतिशत ग्रोथ होने का ही अनुमान लगाया, जो पिछले पांच सालों के 35 प्रतिशत CAGR (Compound Annual Growth Rate) से काफी गिरावट है। हालांकि, कंपनी ने आने वाले कुछ सालों में 25 प्रतिशत से ज्यादा CAGR के रेवेन्यू ग्रोथ की संभावना जताई। वहीं, इस वार्षिक आम बैठक में की कंपनी के भविष्य को लेकर भी कई चर्चाएं हुई।

ब्रोकरेज फर्म ने घटाई रेटिंग

सालाना आम बैठक के बाद ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने फाइनेंशियल ईयर 2026 और 2027 के लिए ट्रेंट के रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमानों में 5 से 6 प्रतिशत की कटौती की और ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (EBITDA) में 9 और 12 प्रतिशत की कटौती की। इसके अलावा ब्रोकरेज ने शेयर पर टारगेट प्राइस को पहले के 6,627 रुपये से घटाकर 5,884 रुपये कर दिया और शेयर पर अपनी रेटिंग भी 'Buy' से घटाकर 'Hold' कर दी। शेयर बाजार में सपाट ओपनिंग, 67 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स; इन स्टॉक्स में तेजी

मॉर्गन स्टेनली ने ट्रेंट पर जताया भरोसा

वहीं, ब्रोकरेज फर्म नुवामा के उलट ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने 6,359 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ट्रेंट लिमिटेड पर अपना ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखा है। मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि आने वाले अगले पांच सालों में टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी का ग्रोथ 25-30 प्रतिशत के CAGR से हो सकता है। ट्रेंट को कवर करने वाले 25 एनालिस्टों में से 18 ने स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग दी है, चार ने 'Hold'पर रखने की सलाह दी है, जबकि तीन ने 'Sell' की रेटिंग दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com