सुकन्या समृद्धि को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पहली तिमाही में मिलेगा इतना ब्याज

सुकन्या समृद्धि योजना का लक्ष्य माता पिता को अपनी बेटियों के लिए पैसा जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना से बेटियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
Sukanya Samriddhi Yojana Details
सुकन्या समृद्धि योजना (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई योजनाओं की शुरूआत की है। इसी कड़ी में देश की बच्चियों के भविष्य को सिक्योर करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना नाम की एक बचत योजना की तैयारी कर ली है। इस स्कीम में सरकार काफी अच्छी ब्याज दर देती है। सरकार हर 3 महीने में इसका ऐलान करती है। अभी सरकार ने इस योजना के अंतर्गत जनवरी से मार्च महीने के लिए ब्याज की घोषणा कर दी है। सरकार ने साल 2015 में इस स्कीम को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना का लक्ष्य माता पिता को अपनी बेटियों के लिए पैसा जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना से बेटियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। सरकार ने जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक के लिए इस योजना की ब्याज दर को 8.2 प्रतिशत रखा है। ये दर पिछली तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2024 की तरह समान रखा गया है। इस स्कीम की ब्याज दर में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बच्चियों के माता पिता को हर साल कम से कम 250 रुपये जमा करना काफी जरूरी है। हालांकि अगर आप ये रकम जमा करने में चूक जाते है, तो ये अकाउंट बंद हो सकता है। इस अकाउंट को फिर से एक्टिव करने के लिए 250 रुपये की किश्त के साथ ही 50 रुपये का जुर्माना भरना होता है। 1 साल में आप इस योजना में ज्यादा से ज्यादा 1,50,000 रुपये तक जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जो अकाउंट खोला जाता है, वो 21 साल तक एक्टिव रहता है और बेटी की शादी के समय ये बंद हो जाता है। अगर आपकी बेटी 18 साल की हो जाती है, तो आप उसकी पढ़ाई के लिए अकाउंट में से 50 प्रतिशत तक पैसे निकाल भी सकते हैं।

टैक्स और ब्याज का मिल सकता है फायदा

सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है, जो सभी छोटी योजनाओं में मिलने वाली सेविंग्स में से सबसे ज्यादा है। इस योजना में टैक्स का भी बड़ा फायदा मिलता है। इस योजना में जमा किया जाने वाले पैसे, उस पर मिलने वाले ब्याज और अकाउंट की परिपक्वता पर मिलेने वाली राशि तीनों ही टैक्स फ्री होने वाली हैं।