- Hindi News »
- Business »
- Sugar Stocks Towards New High In Stock Market
शुगर शेयरों की बढ़ेगी ‘मिठास’, नई ऊंचाइयों पर पहुंचने को बेताब
- Written By: विष्णू भारद्वाज

मुंबई: पिछले एक साल से एक सीमित दायरे में रहने के बाद शुगर (चीनी) कंपनियों के शेयरों में फिर तेजी का माहौल बनने लगा है। इसके कई कारण हैं। विश्व स्तर पर उत्पादन घटने की आशंका, वैश्विक बाजार में चीनी की कीमतें 12 वर्षों की ऊंचाई पर पहुंचना, भारत में भी तेजी का रूख, पेट्रोल में मिश्रण (ब्लैंडिंग) के लिए इथेनॉल का उत्पादन बढ़ना तथा शुगर कंपनियों का बढ़ता मुनाफा और लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति। सबसे महत्वपूर्ण यह कि भारत की शुगर इंडस्ट्री (Sugar Industry), जो सरप्लस उत्पादन के कारण ‘कभी नफा, कभी नुकसान’ में चलती थी, की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। पेट्रोलियम आयात खर्च घटाने के लिए सरकार का 2025-26 तक पेट्रोल में 20% तक इथेनॉल ब्लैंडिंग (Ethanol Blending) का लक्ष्य रखे जाने का फैसला शुगर कंपनियों के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हुआ है। इसके कारण शुगर कंपनियां अब लगातार मुनाफा कमाने लगी है। कंपनियां अब शुगर के बजाय इथेनॉल उत्पादन पर अधिक जोर दे रही हैं। क्योंकि इथेनॉल इनके लिए लाभकारी और नकद आय वाला बिजनेस है। इथेनॉल स्टोरी से संस्थागत निवेशकों का भी शुगर इंडस्ट्री के प्रति नजरिया बदल गया है और वे शुगर कंपनियों के शेयरों (Sugar Stocks) में निवेश में रूचि लेने लगे हैं।
तेजी के 3 मुख्य कारण
1) 40% तक बढ़ी वैश्विक चीनी कीमतें
इस साल वैश्विक स्तर पर चीनी का उत्पादन घटने की आशंका है। सबसे बड़े उत्पादक ब्राजील में अवश्य अच्छे मानसून के कारण रिकॉर्ड 40 मिलियन टन उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन तीसरे बड़े उत्पादक थाइलैंड में सूखे के कारण उत्पादन में ज्यादा गिरावट की संभावना व्यक्त की जा रही है। आस्ट्रेलिया में भी कुछ यही हालात हैं। इसके अलावा क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर के नजदीक पहुंचने से ब्राजील चीनी के बजाय इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे सकता है। दुनिया में भारत चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन यहां भी पिछले साल (2022-23) उत्पादन घटकर 37.3 मिलियन टन पर रह गया, जो 2021-22 में 39.2 मिलियन टन था। इस साल महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम बारिश से देश का कुल उत्पादन अगले वर्ष घटकर 33.5 मिलियन टन रहने की आशंका है। इस तरह वैश्विक उत्पादन घटने की वजह से वैश्विक कीमतें 12 वर्षों की ऊंचाई पर पहुंच गयी है। लंदन में रिफाइंड शुगर के दाम 730 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गए हैं, यह अगस्त 2011 के बाद सर्वाधिक उच्च स्तर है। तब दाम 822 डॉलर तक पहुंच गए थे। पिछले एक साल में वैश्विक स्तर पर 40% का उछाल आया है। न्यूयार्क में रॉ शुगर के दाम भी 27 सेंट प्रति पाउंड के पार हो गए हैं। वैश्विक कीमतों की रुपए में गणना की जाए तो रिफाइंड शुगर 60 रुपए और रॉ शुगर 48 रुपए प्रति किलो होती हैं। जबकि भारतीय बाजार में मौजूदा भाव 38 से 40 रुपए प्रति किलो है। परंतु वैश्विक तेजी का सीधा असर भारतीय बाजार पर नहीं पड़ रहा है क्योंकि सरकार ने निर्यात बंद कर दिया है। अन्यथा यहां कीमतें भड़क उठती।
सम्बंधित ख़बरें
BMC सुधार समिति की कमान अब शिंदे सेना के हाथ, संध्या विपुल दोषी निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
महाराष्ट्र बजट सत्र 2026: अजित पवार को याद कर विधानसभा में भावुक हुए फडणवीस, अधूरा रह गया बजट का रिकॉर्ड
शिंदे Vs एनसीपी: स्वीकृत पार्षद पद के लिए छिड़ी जंग, प्रकाश सर्वे और कप्तान मलिक के बीच फंसा पेंच
मुंबई का विकास अधर में? BMC के पास पैसा है पर खर्च करने की फुर्सत नहीं, 48% बजट अभी भी बाकी
2) 10% तक बढ़े भारत में दाम
भारत में चीनी कीमतें पिछले एक साल से 3400-3500 रुपए प्रति क्विंटल की रेंज में थी, परंतु अब तेजी आने लगी है। अगस्त के दौरान बहुत कम बारिश होने से इस साल सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र का चीनी उत्पादन 20% तक घटने की आशंका जताई जा रही है। महाराष्ट्र का उत्पादन पिछले साल 10.5 मिलियन टन रहा था, जो 85 लाख टन पर आ सकता है। तीसरे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक में भी उत्पादन घटने की आशंका है। इस कारण घरेलू बाजारों में तेजी आने लगी है। थोक दाम पिछले दो माह में करीब 10% बढ़कर 3850-4000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। हालांकि सरकार निर्यात प्रतिबंध, स्टॉक लिमिट जैसे उपाय कर दाम नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन देश में उत्पादन घटने से चीनी का सरप्लस स्टॉक 5 वर्षों के निचले स्तर (4.50 मिलियन टन) पर आने से कीमतों में तेजी का रूख बने रहने की संभावना है। आगामी त्योहारी सीजन में दाम और भी बढ़ सकते हैं।
3) 6 गुना बढ़ी इथेनॉल की खपत
सभी शुगर कंपनियां इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने में जुट गयी है। पेट्रोल में इथेनॉल की ब्लैंडिंग करीब 12% तक पहुंच गयी है। जबकि 2017 में तो मात्र 2% ही हो रही थी। विगत 6 वर्षों में 6 गुना वृद्धि होने से शुगर कंपनियों के मुनाफे में भी अच्छा इजाफा हुआ है। अगले तीन वर्षों में 20% तक पहुंचाने के लिए इथेनॉल की मांग और बढ़ेगी। क्रूड ऑयल में फिर तेजी आने से तेल कंपनियों की तरफ से इथेनॉल की मांग में भी तेजी आएगी। और इथेनॉल चीनी कंपनियों के लिए फायदे का सौदा है। लिहाजा वे और क्षमता बढ़ाएंगी। चीनी के दाम और इथेनॉल उत्पादन बढ़ने से अगली छमाही में शुगर कंपनियों के रिजल्ट बेहतर आने की उम्मीद बन गयी है।
‘enavabharat’ द्वारा अनुशंसित शेयरों में मिला शानदार रिटर्न
‘enavabharat.com’ ने शुगर इंडस्ट्री पर 14 जून 2021 को प्रकाशित अपने लेख ‘शुगर इंडस्ट्री में नया सवेरा’ में प्रमुख शुगर शेयरों को निवेश की दृष्टि से आकर्षक बताया था। तब से लेकर अब तक विगत दो वर्षों में इन शुगर कंपनियों के शेयरों में निवेशकों को 19% से लेकर 106% तक का शानदार रिटर्न प्राप्त हुआ है।

निवेश में जोखिम कम, फायदे के आसार अधिक: प्रशांत तापसे
ब्रोकिंग एवं रिसर्च फर्म मेहता इक्विटीज लिमिटेड (Mehta Equities Ltd।) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत तापसे (Prashant Tapse) का कहना है कि वैल्यूएशन और ग्रोथ आउटलुक की दृष्टि से वर्तमान में शुगर शेयर काफी आकर्षक दिख रहे हैं। पिछले 6 महीनों के दौरान तमाम उद्योग क्षेत्रों की मिड और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों में आई भारी तेजी के कारण सभी की वैल्यूएशन महंगी हो गयी है और उनमें जोखिम बढ़ गया है। कई शेयर तो 50 से 70 के महंगे पीई रेशियो (PE Ratio) पर पहुंच गए हैं। इसके विपरीत शुगर कंपनियों के शेयर 10 से 15 के बहुत सस्ते वैल्यूएशन पर ही उपलब्ध हैं और आगामी वर्षों में मुनाफा बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है। इनके शेयर पिछले एक साल से एक सीमित रेंज में हैं और लंबे कंसोलिडेशन के बाद नई ऊंचाइयों पर पहुंचने को बेताब हैं। निवेशक इनमें अच्छे रिटर्न के लिए लॉन्ग टर्म नजरिए के साथ निवेश कर सकते हैं। बलरामपुर चीनी, त्रिवेणी इंजिनियरिंग, रेणुका शुगर, डीसीएम श्रीराम, अवध शुगर, धामपुर शुगर, धामपुर बायो, डालमिया भारत, द्वारिकेश शुगर इस इंडस्ट्री की सबसे अच्छी कंपनियां मानी जाती हैं। इनके प्लांट प्रमुख उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में होने के कारण इन्हें आसानी से गन्ना उपलब्ध है। निवेशकों को निरंतर डिविडेंड देने और शेयर बायबैक करने के साथ-साथ इथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने में ये सबसे आगे हैं।
Sugar stocks towards new high in stock market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup: अजिंक्य रहाणे ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, अक्षर पटेल की जगह सुंदर को मौका देने पर उठाए सवाल
Feb 23, 2026 | 03:44 PMगुरुग्राम ऑफिस में सुन्दर पिचाई से मिले गूगल कर्मचारी, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 03:42 PMपालघर में इश्क का खूनी अंजाम: प्रेमी संग भागी युवती, गुस्से में ड्राइवर ने लड़के के पिता को मारी गोली
Feb 23, 2026 | 03:38 PMT20 World Cup में अभिषेक ही नहीं बल्कि ये दो बल्लेबाज भी रहे हैं नाकाम, सैमसन की वापसी से भी नहीं गलेगी दाल
Feb 23, 2026 | 03:28 PMमैक्सिको में ड्रग किंगपिन एल मेंचो का खात्मा.. 20 राज्यों में हिंसा, 14 लोगों की मौत
Feb 23, 2026 | 03:26 PMSolapur News: लव मैरिज के एक साल बाद युवक ने की आत्महत्या, बेटी के नाम छोड़ा भावुक संदेश
Feb 23, 2026 | 03:25 PMअकोला: खदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 14 गोवंशों को तस्करों से कराया मुक्त, 12.43 लाख का माल जब्त
Feb 23, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














