Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Rahul Gandhi |
  • Uttrakhand Cloudburst |
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 148 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान में; जानें कौन से स्टॉक्स फिसले

Share Market Update Today: शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक लग गई। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयर कमजोर प्रदर्शन के चलते दबाव में रहे। आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टाटा...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 19, 2025 | 10:36 AM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Stock Market Today:  शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी का दौर थम गया। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स सुबह 9:16 बजे लगभग 148 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 30 अंकों की कमजोरी के साथ 25,393.60 पर आ गया। इस गिरावट में बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के प्रमुख शेयरों ने अहम योगदान दिया। वहीं, तेल और गैस, बिजली, रियल्टी और पीएसयू बैंक में खरीदारी जारी रही, जबकि आईटी और निजी बैंक के शेयरों में बिकवाली देखी गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आमतौर पर सपाट रहे।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी में मिश्रित रुख देखने को मिला। कुछ बड़े शेयर जैसे हीरो मोटोकॉर्प, श्रीराम फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा में तेजी ने निवेशकों को थोड़ी राहत दी। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर और टाइटन जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर कमजोर होने से बाजार पर दबाव बना रहा।

ट्रेड में अदानी समूह के सभी शेयर

सेंसेक्स में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। इसके विपरीत, अडानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी देखी गई। सुबह के ट्रेडिंग सत्र में अदानी समूह के सभी शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। गौतम अदानी को समर्थन देते हुए, बाजार नियामक सेबी ने गुरुवार को अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए स्टॉक मैनिपुलेशन के आरोपों को खारिज कर दिया। सेबी ने स्पष्ट किया कि समूह की कंपनियों के बीच फंड ट्रांसफर किसी भी नियम के उल्लंघन में नहीं आता।

यह भी पढ़ें:- गौतम अडानी की मुश्किलें हुईं कम…हिंडनबर्ग के आरोप निकले बेदम, SEBI ने को थमाई क्लीन चिट

वैश्विक शेयर बाजारों का ये रहा हाल

वहीं, वैश्विक शेयर बाजारों में मिश्रित प्रदर्शन देखा गया। शंघाई, टोक्यो और सोल लाल निशान पर बंद हुए, जबकि हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में रहे। संस्थागत निवेश के मामले में, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 18 सितंबर को इक्विटी में 366 करोड़ रुपए का निवेश किया, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,326 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इससे पहले गुरुवार को भारतीय बाजारों में तेजी रही। सेंसेक्स दिन के अंत में 320 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 83,013.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 93.35 अंक या 0.37% की मजबूती के साथ 25,423.60 पर रहा।

Stock market rally halts sensex falls nifty below

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2025 | 10:36 AM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

सम्बंधित ख़बरें

1

भगोड़े ललित मोदी के भाई पर बलात्कार के संगीन आरोप, दिल्ली एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

2

Gold-Silver Rate: अमेरिका के इस फैसले से सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; देखें आज का भाव

3

अब डाकघरों से खरीद सकेंगे BSNL की सिम, रिचार्ज की कोई झंझट नहीं; जानें पूरी डिटेल

4

बिहार के युवाओं के लिए CM नीतीश ने खोला खजाना, खाते में हर महीने आएंगे ₹1000; जान लें पूरी डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.