शेयर बाजार की जबरदस्त शुरुआत, खुलते ही 378 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 25,429 के पार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी उछाल के साथ कारोबार के लिए खुले। बीते दिन भी बाजार की मजबूत शुरुआत हुई।
Share Market Update 20th February
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार, 18 अगस्त को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 373.70  अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,067.41 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्ट 93.20 अंक या 0.37 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,423.45 अंक पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स में हल्की बढ़त बनी हुई है, हालांकि, यह सुस्ती का संकेत भी हो सकता है। ऑटो सेक्टर में 47 अंकों की मामूली बढ़त देखी जा रही है और इंडेक्स 60,996 अंक पर कारोबार कर रहा है। इस इंडेक्स में बोश लिमिटेड, एमआरएफ और टाटा मोटर्स टॉप-3 में बने हुए हैं। बैंकिंग सेक्टर में 150 अंकों से अधिक की तेजी देखी जा रही है। यहां एचडीएफसी  और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है।

आज के टॉप गेनर्स

  • इन्फोसिस
  • एचडीएफसी बैंक
  • एचसीएल टेक
  • टेक महिंद्रा
  • सनफॉर्मा

आज के टॉप लूजर्स

  • बजाज फाइनेंस
  • टाटा स्टील
  • बजाज फिनसर्व
  • एनटीपीसी
  • एक्सिस बैंक

आज क्यों उछला घरेलू शेयर बाजार?

भारतीय शेयर बाजार में आज आई तेजी की वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की रेट कट की घोषणा है। अमेरिकी फेडरल ने उम्मीद के मुताबिक इस साल पहली बार ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर दी है, जिससे घरेलू बाजार को काफी समर्थन मिला। बैंक निफ्टी में करीब 200 अंकों की तेजी थी। आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त बनी हुई है।

शेयर मार्केट में तेजी की उम्मीद

अमेरिकी फेड की ओर से साल के अंत तक दो और दर कटौती का अनुमान जताया गया है, जबकि अगले साल केवल एक बार कटौती की उम्मीद है। ऐसे में आज गुरुवार को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। वैसे, फेड की इस पॉलिसी के बाद वैश्विक बाजारों में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी और एशियाई बाजारों का मूड अलग-अलग दिखा, जबकि कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी दबाव में आ गए।

विदेशी निवेशक रहे बिकवाल

बता दें कि बुधवार को विदेशी निवेशक (FII) पूरी तरह से बिकवाल रहे। उन्होंने कैश और स्टॉक फ्यूचर्स में 1,526 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि  कुल मिलाकर 182 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। दूसरी ओर, घरेलू फंड्स (DIIs) की खरीदारी लगातार जारी रही और उन्होंने 2300 करोड़ रुपए बाजार में झोंके। यह उनका लगातार 17वां दिन रहा जब उन्होंने भारी खरीदारी की।

Navbharat Live
navbharatlive.com