सोने-चांदी का भाव,(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Silver And Gold Rate Today In India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जिसके बाद आज गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।आइए जानते हैं 18 सितंबर 2025 के अनुसार भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतें कैसी हैं और इनके पीछे के कारण क्या हैं।
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर शुरुआती कारोबार में भी सोना करीब 0.52% गिरकर 1,09,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, और चांदी 0.76% नीचे आकर 1,26,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
शहर | कैरेट | रेट (प्रति-10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 24 कैरेट | 1,09,940 रुपये |
मुंबई | 24 कैरेट | 1,10,130 रुपये |
कोलकाता | 24 कैरेट | 1,09,990 रुपये |
चेन्नई | 24 कैरेट | 1,11,170 रुपये |
पटना | 24 कैरेट | 1,11,220 रुपये |
रायपुर | 24 कैरेट | 1,11,710 रुपये |
भोपाल | 24 कैरेट | 1,11,760 रुपये |
अहमदाबाद | 24 कैरेट | 1,11,760 रुपये |
जयपुर | 24 कैरेट | 1,11,860 रुपये |
लखनऊ | 24 कैरेट | 1,11,860 रुपये |
(सोर्स-IBJA)
सोने से इतर चांदी की कीमत में भी 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। चांदी 1009 रुपये यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 1,25,975 रुपये किलो पर ट्रेड कर रही थी। पिछले सत्र में यह 1,26,984 रुपये पर बंद हुई थी और आज 1,25,999 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,26,614 रुपये तक हाई और 1,25,900 रुपये तक लो गई।
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
ये भी पढ़ें: Dollar vs Rupee: भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता का असर, डॉलर के मुकाबले 23 पैसे चढ़ा रुपया
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।