-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Steel King Lakshmi Mittal Is Planning To Leave Britain
ब्रिटेन से विदाई लेने का मन बना रहे है ये इंडियन बिजनेसमैन, इस कारण लिया है ये फैसला
- Written By: अपूर्वा नायक
लक्ष्मी मित्तल ने अपने करीबी लोगों को बताया है कि सरकार द्वारा कुछ फॉरेन इनकम और लाभों के लिए कर छूट खत्म करने के फैसले को लेकर वह ब्रिटेन छोड़ने का मन बना रहे हैं।

लक्ष्मी मित्तल (सौ. सोशल मीडिया )
लंदन : दुनिया में स्टील के मामले में एक ऐसे भारतीय बिजनेसमैन का बोलबाला है, जिनका इस सेक्टर में पूरी तरीके से कब्जा है। अब बताया जा रहा है कि स्टील किंग के नाम से फेमस बिजनेसमैन लक्ष्मी मित्तल ने अब ब्रिटेन छोड़ने का मन बना लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार ने ‘नॉन-डोम’ टैक्स रिजीम को खत्म करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते लक्ष्मी मित्तल देश छोड़ने का मन बना रहे हैं। इसी के साथ वो रीलोकेट करने वाले सबसे रिच बिजनेसमैन्स में से एक हो जाएंगे।
साल के खत्म होने तक ले लेंगे फैसला
रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी मित्तल ब्रिटेन में लगभग 30 सालों से रह रहे हैं। उन्होंने अपने करीबी लोगों को बताया है कि सरकार द्वारा कुछ फॉरेन इनकम और लाभों के लिए कर छूट खत्म करने के फैसले को लेकर वह ब्रिटेन छोड़ने का मन बना रहे हैं। मित्तल के एक फ्रेंड ने एक मीडिया ग्रुप को जानकारी देते हुए बताया है कि वह कई दूसरे ऑप्शन्स पर भी विचार कर रहे हैं और इस साल के खत्म होने तक फैसला ले लेंगे। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि वह यूके के टैक्स पेयर नहीं रहेंगे।
कई हाई वैल्यू प्रॉपर्टीज के मालिक हैं मित्तल
पिछले साल संडे टाइम्स रिच लिस्ट में 14.9 बिलियन पाउंड की एक्सपेक्टेड नेटवर्थ के साथ वह 7वें पायदान पर थे। उनके पास, यूरोप, एशिया और अमेरिका में कई हाई-वैल्यू प्रॉपर्टीज हैं। इनमें लंदन के केंसिंग्टन पैलेस गार्डन में एक हवेली और सेंट मोरित्ज के स्विस रिसॉर्ट टाउन में एक शैलेट भी शामिल हैं। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई के रियल एस्टेट में भी उनका निवेश है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: टॉप 10 में से आधी कंपनियों की चांदी, मार्केट कैप में 1.54 लाख करोड़ का उछाल; TCS की बंपर कमाई
IMF ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया आईना, रिसर्च में अमेरिकी टैरिफ नीति की खोल दी पोल
Bank Holidays: 20 से 26 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; लटक न जाए आपका चेक और जरूरी काम; देखें लिस्ट
Share Market: कमाई का मौका…या भारी गिरावट का डर? अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
साल 2021 में सीईओ पद से दिया इस्तीफा
सेल्फ-मेड बिलेनियर मित्तल मेहनत और लगन से अपने स्टील बिजनेस को आर्सेलर मित्तल में बदल दिया, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्रोड्यूसर है। साल 2021 में सीईओ के पद से इस्तीफा देते हुए उन्होंने अपने बेटे आदित्य मित्तल को कंपनी की कमान सौंपी थी। जबकि वो खुद एक्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर बने रहे। मित्तल परिवार के पास 24 बिलियन पाउंड की कंपनी का 40 प्रतिशत हिस्सा है। अगर मित्तल वाकई में ब्रिटेन छोड़ देते हैं, तो दुबई, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे कम टैक्स वाले देशों को चुनने वाले अरबपतियों की संख्या और बढ़ जाएगी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
नॉन-डोम टैक्स रिजीम
नॉन-डोम टैक्स रिजीम का ट्रेंड ब्रिटेन में 226 सालों से है। नॉन-डोम टैक्स रिजीम के अंतर्गत ब्रिटेन में रह रहे ऐसे लोगों को अपनी विदेशी इनकम पर टैक्स छूट मिलती है, जिनका परमनेंट एड्रेस किसी और देश में है। पिछले साल मार्च में तत्कालीन ब्रिटिश वित्तमंत्री जेरेमी हंट ने इसे हटाने का फैसला लिया था। नई वित्तमंत्री रेचेल रीव्स ने तो अक्टूबर के बजट में इसे खत्म करने का ऐलान कर दिया है। नॉन-डोम टैक्स रिजीम के खत्म होने से विदेशी इनकम पर अब लोगों को भारी टैक्स चुकाना होगा।
Steel king lakshmi mittal is planning to leave britain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तन-विरार समुद्री सेतु भूमि अधिग्रहण में नई चुनौती, स्थानीय लोगों का शुरू हुआ तीव्र विरोध
Jul 19, 2026 | 07:02 PMFIFA World Cup Final Weather: बारिश, तूफान और जंगलों का धुआं… FIFA फाइनल पर मंडराया खतरा!
Jul 19, 2026 | 06:52 PMअहमदाबाद विस्फोट में 9 की मौत, मुख्य आरोपी मेहुल डोडिया साबरमती से गिरफ्तार, मां और साथी भी हिरासत में
Jul 19, 2026 | 06:51 PMकीव पर बरसी रूसी मौत! युद्ध की शुरुआत से अब तक का सबसे भीषण मिसाइल हमला, थर्रा उठा यूक्रेन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 06:40 PM‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बोले- अच्छे किरदार और कहानियां मिलना ही सबसे बड़ा सम्मान
Jul 19, 2026 | 06:29 PMशिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, क्या ठंडे बस्ते में जाएगा केस?
Jul 19, 2026 | 06:19 PMविधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की तैयारी
Jul 19, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM














