-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Some Fpis Approach Sat To Avoid Sebi Rules
मॉरीशस की 2 FPI कंपनियों ने SAP की ओर बदला रास्ता, हो रहा है एसएटी के फैसले का इंतजार
- Written By: अपूर्वा नायक
अमेरिकी निवेश एवं शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की अदाणी समूह पर जनवरी 2023 में जारी रिपोर्ट में इन दो एफपीआई का जिक्र था। इन दो एफपीआई ने एसएटी से अनुरोध किया है कि वह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी को इन नियमों का पालन करने के लिए और समय देने का निर्देश दे।

सेबी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने अपने नियमों में बदलाव किए है, जिसके कारण कई कंपनियां इन नियमों से बचने के लिए अपना रुख बदल रही है। सेबी के सामने अंतिम लाभकारी स्वामित्व यानी बीओ ने खुलासा किया है कि कुछ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीओ ने सेबी के नियमों से बचने के लिए एसएटी को चुना है। आपको बता दें कि सोमवार को सेबी के मानदंडों का पालन करने का आखरी दिन है।
मॉरीशस स्थित दो एफपीआई एलटीएस इन्वेस्टमेंट फंड और लोटस ग्लोबल इन्वेस्टमेंट ने विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के नए मानदंडों का पालन करने से तत्काल राहत पाने के लिए कथित तौर पर प्रतिभूति अपीलीय अधिकरण यानी एसएटी का रुख किया है।
9 सितंबर तक नियमों में सुधार
अमेरिकी निवेश एवं शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की अदाणी समूह पर जनवरी 2023 में जारी रिपोर्ट में इन दो एफपीआई का जिक्र था। इन दो एफपीआई ने एसएटी से अनुरोध किया है कि वह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी को इन नियमों का पालन करने के लिए और समय देने का निर्देश दे। सेबी ने विस्तृत स्वामित्व प्रकटीकरण उपलब्ध कराने में विफल रहने वाले एफपीआई के लिए अपनी अतिरिक्त ‘होल्डिंग्स’ को बेचने तथा उल्लंघनों को सुधारने के लिए नौ सितंबर तक का समय दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
SEBI के आरोप के बाद बड़ा एक्शन! राजेश एक्सपोर्ट्स के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
एसएटी के फैसले का इंतजार
‘जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज’ के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा, ‘‘ भले ही सेबी की समयसीमा सोमवार नौ सितंबर को समाप्त हो रही है, लेकिन पता चला है कि दो एफपीआई ने इन मानदंडों को पूरा करने के लिए मार्च 2025 तक का समय मांगते हुए अपीलीय न्यायाधिकरण एसएटी का रुख किया है। इस पर एसएटी के फैसले का इंतजार है।”
पूरी तरह से पारदर्शी बनाएगी
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर फैसला उनके पक्ष में आता है, तो इसका बाजार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अन्यथा इन एफपीआई की ओर से कुछ बिकवाली का दबाव हो सकता है, जिसका बाजार पर मामूली असर हो सकता है। सेबी द्वारा इन मानदंडों को लागू करना एक स्वस्थ तथा वांछनीय प्रवृत्ति है, जो एफपीआई निवेश को पूरी तरह से पारदर्शी बनाएगी।”
एक परिपत्र जारी किया
सेबी ने अगस्त 2023 में एक परिपत्र जारी किया था। इसमें उसने उन एफपीआई को निर्देश दिया गया था जिनकी 50 प्रतिशत से अधिक प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) किसी एक कॉर्पोरेट समूह में हैं या जिनकी भारतीय इक्विटी बाजारों में कुल हिस्सेदारी 25,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इन सभी संस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी का खुलासा करने को कहा गया था जिनके एफपीआई में कोई स्वामित्व, आर्थिक हित या नियंत्रण हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Some fpis approach sat to avoid sebi rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














