-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Ed Raids Multiple Location Of Rajesh Exports Following Sebi Allegations
SEBI के आरोप के बाद बड़ा एक्शन! राजेश एक्सपोर्ट्स के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
- Written By: मनोज आर्या
ED Raids On Rajesh Exports: ईडी कंपनी और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। कंपनी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और फंड फ्लो से संबंधित डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है।

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
ED Raids On Rajesh Exports: भारत की मशहूर ज्वेलरी और गोल्ड एक्सपोर्ट कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स इन दिनों चर्चाओं में है। कंपनी और उसके प्रमोटर्स राजेश मेहता के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज मंगलवार को बेंगलुरु स्थित कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है, जब कुछ दिन पहले ही बाजार नियामक सेबी ने कंपनी के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और अकाउंटिंग को लेकर गंभीर प्रश्न उठाए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की टीम राजेश एक्सपोर्ट्स और उससे जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की। ईडी ने कंपनी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और फंड फ्लो से संबंधित डॉक्यूमेंट की गहन जांच कर रही है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर जांच एजेंसी ने अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह छापेमारी सेबी की हालिया रिपोर्ट में सामने आए जानकारियों के आधार पर की जा रही है।
सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में क्या कहा?
बता दें कि मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने अपने इंटरनल ऑर्डर में कंपनी और उसके प्रमुख राजेश मेहता और उनसे जुड़े कुछ अन्य संस्थाओं पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि कंपनी ने कई संबंधित संस्थाओं के माध्यम से कॉम्प्लैक्स लेनदेन किए, जिससे पैसों के वास्तविक सोर्स एंड रिसीवर को समझना मुश्किल हो गया। इन ट्रांजैक्शन का स्ट्रक्चर ऐसा था कि फंड ट्रेल को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: लगातार तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 893 अंक गिरा; आईटी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स
Share Market: शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! लॉन्च हुआ ‘PFRDA पेंशन सहायक’ पोर्टल, अब मिनटों में दूर होगी हर शिकायत
सेबी ने राजेश एक्सपोर्ट्स पर यह भी आरोप लगाया है कि अपने दावों को साबित करने के लिए कंपनी ने कोई जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे कि लोने एग्रीमेंट, बोर्ड की अप्रूवल और अन्य रिकॉर्ड पेश नही कर सकी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अप्रैल 2020 से सितंबर 2025 के बीच कंपनी ने प्रमोटर राजेश मेहता को लगभग 338.90 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, जबकि वापस केवल 232.44 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
राजेश एक्स्पोर्ट्स विवाद क्या है?
बता दें कि इस पूरे मामले कि शुरुआत मार्च 2024 में एक शेयरहोल्डर की शिकायत से हुई थी, जिसने कंपनी के एकाउंटिंग में सालों से लंबित बड़े ‘ट्रेड रिसीवेबल्स’ (यानी ग्राहकों से बकाया पैसा) पर चिंता जताई थी। इसके बाद सेबी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 (5 साल) के बीच की अवधि के लिए फॉरेंसिक ऑडिट और औपचारिक जांच शुरू की। इस जांच में जो बातें सामने आईं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं।
1. 15.15 लाख करोड़ रुपये का फर्जी राजस्व: सेबी का आरोप है कि राजेश एक्सपोर्ट्स ने पिछले 5 वर्षों में अपने कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का लगभग 97 प्रतिशत से 99.8 प्रतिशत हिस्सा बढ़ा-चढ़ाकर या फर्जी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
2. ओवरसीज सब्सिडियरीज का खेल: कंपनी ने दिखाया कि उसका 98 प्रतिशत से ज्यादा राजस्व भारत के बाहर की विदेशी कंपनियों (जैसे सिंगापुर और स्विट्जरलैंड की से आ रहा है। मार्केट रेग्युलेटर के मुताबिक, जब इन विदेशी सब्सिडियरीज के लेन-देन के डॉक्यूमेंटेड सबूत मांगे गए, तो कंपनी कोई ठोस रिकॉर्ड या इनवॉइस नहीं दिखा पाई।
3. पर्सनल ट्रेडिंग को कंपनी का बिजनेस दिखाया: सेबी ने पाया कि प्रमोटर राजेश मेहता अपने पर्सनल अकाउंट से एक ब्रोकिंग फर्म (Affluence Shares & Stocks) के जरिए सोने के डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग कर रहे थे। उन्होंने अपने इस निजी घाटे/मुनाफे और लेन-देन को राजेश एक्सपोर्ट्स के कॉरपोरेट खातों में कंपनी की ‘सेल और परचेज’ 11,487 करोड़ रुपये की बिक्री और 11,488 करोड़ रुपये की खरीद के रूप में दर्ज कर दिया।
4. फंड की हेराफेरी: बिना बोर्ड या ऑडिट कमिटी की मंजूरी के कंपनी के खातों से 339 करोड़ रुपये प्रमोटर राजेश मेहता के प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए, जिसमें से केवल 232 करोड़ रुपये ही वापस आए।
यह भी पढ़ें: Share Market: लगातार तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 893 अंक गिरा; आईटी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट
कंपनी के खिलाफ सेबी ने क्यों लिया एक्शन?
सेक्यूरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के होल टाईम मेंबर कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने अपने 109 पन्नों के आदेश में इस गड़बड़ी को असाधारण और अनसुनी करार दिया है। सेबी ने निवेशकों के हितों की रक्षा और मार्केट रेगुलेशन बनाए रखने के लिए तुरंत ये कदम उठाए हैं।
Ed raids multiple location of rajesh exports following sebi allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PMछत्रपति संभाजीनगर में नई जल योजना को मजबूती देने में जुटा प्रशासन, अतिरिक्त पंपों से बढ़ेगी जलापूर्ति क्षमता
Jun 23, 2026 | 09:01 PMलखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PMमुंद्रा एयरपोर्ट से सीधे मुंबई-गोवा की उड़ान, पश्चिम भारत का नया बिजनेस हब बनने की तैयारी
Jun 23, 2026 | 08:50 PMKSP Recruitment 2026: कर्नाटक पुलिस में 1600 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका
Jun 23, 2026 | 08:41 PM‘समझौते की प्रक्रिया पूरी हो गई है…’, राहुल गांधी-कार्तिकेय मामले में समझौता! अब कल आ सकता है बड़ा फैसला
Jun 23, 2026 | 08:39 PMकतर गैस प्लांट विस्फोट: 12 भारतीयों की मौत पर शोक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गहरा दुख जताया
Jun 23, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM














