कौन हैं HCL की नई मालकिन रोशनी नादर? जिन्हें शिव नादर ने गिफ्ट में दी कंपनी की 47% हिस्सेदारी

Shiv Nadar: इस फैसले के साथ ही वामा दिल्ली और HCL Corp में रोशनी नादर मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बन जाएंगी। एचसीएल इंफोसिस्टम्स लिमिडेड ने भी इसकी जानकारी दी है।
शिव नादर ने बेटी रोशनी नादर को HCL-कॉर्प में दी 47 प्रतिशत की हिस्सेदारी
रोशनी नादर, ( शिव नादर की बेटी)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: HCL के फाउंडर शिव नादर ने एचसीआल कॉर्प और वामा दिल्ली में अपनी 47 फीसदी हिस्सेदारी गिफ्ट कर दी है। उन्होंने यह गिफ्ट अपने बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को दिया है। एचसीएल टेक ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए कहा कि हिस्सेदारी के ट्रांसफर के बाद रोशनी के पास कंट्रोललिंग स्टेक होगा। शिव नादर ने यह गिफ्ट रणनीतिक उत्तराधिकार योजना के तहत किया है।

इस फैसले के साथ ही वामा दिल्ली और HCL Corp में रोशनी नादर मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बन जाएंगी। एचसीएल इंफोसिस्टम्स लिमिडेड ने भी इसकी जानकारी दी है। वामा दिल्ली और HCL Corp में अपनी हिस्सेदारी के आधार पर, रोशनी एचसीएल इंफोसिस्टिम्स लिमिटेड और एचसीएल टेक की सबसे बड़ी शेयर होल्डर बन जाएंगी।

फाइलिंग में कंपनी ने दी जानकारी

बता दें कि शिव नादर के इस ऐलान के बाद रोशनी नादर HCL Infosystems में वामा दिल्ली की 12.94 प्रतिशत और HCL Corp की 49.4 प्रतिशत हिस्सेदारी हालिस कर लेंगी। HCL Tech में रोशनी, वामा दिल्ली की 44.17 प्रतिशत हिस्सेदारी और HCL Corp की 0.17 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर लेंगी। फाइलिंग में कहा गया है कि शिव नादर की ओर से अपनी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा ​​के पक्ष में वामा सुंदरी इनवेस्टमेंट्स (दिल्ली) प्राइवेट लिमिटेड (वामा दिल्ली) और HCL कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (HCL Corp) में अपनी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी के ट्रांसफर के लिए 6 मार्च, 2025 को गिफ्ट डीड दी गई है। इस ट्रांसफर से HCL के फ्यूचर के विकास में परिवार के नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पहले कितनी थी कंपनी में हिस्‍सेदारी

कंपनी द्वारा फाइलिंग में दी गई जानकारी में कहा गया है कि गिफ्ट डीड, उत्तराधिकार को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से एक प्राइवेट फैमिली अरेंजमेंट के अनुसार एग्जीक्यूट किया गया है। यह कदम शिव नादर परिवार (प्रमोटर फैमिली) की ओर से मालिकाना हक और कंट्रोल की निरंतरता सुनिश्चित करेगा और कंपनी को स्थिरता प्रदान करेगा। गिफ्ट डीड से ठीक पहले, शिव नादर और रोशनी नादर के पास वामा दिल्ली और एचसीएल कॉर्प में क्रमशः 51 प्रतिशत और 10.33 प्रतिशत हिस्‍सेदारी थी। लेकिन अब यह आंकड़ा बदल जाएगा। बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

कौन हैं रोशनी नादर?

रोशनी नादर मल्होत्रा ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA भी किया है। वह आईटी सर्विसेज और कंसल्टिंग फर्म HCL Tech की चेयरपर्सन हैं। जुलाई 2020 में उन्‍हें इस पद के लिए चुना गया था। इसके अलावा रोशनी शिव नादर फाउंडेशन के जरिए परोपकारी गतिविधियों में भी शामिल रही हैं।