- Hindi News »
- Business »
- Shares Of Zomato And Swiggy Fell By 46 Percent On Today Know The Market Update
Swiggy और Zomato के निवेशकों के लिए बुरी खबर, 46% तक गिरा कंपनी का शेयर; जानें क्या है वजह
Zomato और Swiggy पहले से ही डार्क स्टोर्स (Dark Stores) के बढ़ते कॉम्पिटिशन और महंगी वैल्यूएशन की वजह से दबाव में हैं। दिसंबर से अब तक इनके शेयर लगातार गिरते आ रहे हैं।
- Written By: मनोज आर्या

जौमेटो स्विगी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल हुआ, जब Zomato और Swiggy के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Bank of America (BofA) ने इन दोनों कंपनियों की रेटिंग घटा दी, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। BofA ने Zomato की रेटिंग ‘Buy’ से घटाकर ‘Neutral’ कर दी और इसका टारगेट प्राइस ₹300 से घटाकर ₹250 कर दिया। वहीं, Swiggy की रेटिंग ‘Buy’ से घटाकर ‘Underperform’ कर दी गई और इसका टारगेट प्राइस ₹420 से घटाकर ₹325 कर दिया गया।
इस डाउनग्रेड के असर से बुधवार को Zomato का शेयर 5.1% गिरकर ₹199.80 पर पहुंच गया, जबकि Swiggy के शेयर 3.4% गिरकर ₹326 पर आ गए। निवेशकों के लिए यह बड़ा झटका था, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर पहले ही गिरावट के दौर से गुजर रहे थे।
कंपनियों के मुनाफे पर बना रहेगा दबाव
बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने चेतावनी दी कि Zomato और Swiggy की FY26 और FY27 की EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation & Amortisation) कमाई बाजार के अनुमान से 20% से 50% तक कम हो सकती है। इसका मतलब है कि आने वाले सालों में इन कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बना रहेगा। इससे एक दिन पहले Macquarie ब्रोकरेज फर्म ने भी इन कंपनियों के भविष्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी थी। Macquarie का मानना है कि Devyani International और Westlife Foodworld जैसी कंपनियां बेहतर स्थिति में हैं, क्योंकि उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी से इन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!
शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी: सेंसेक्स 83,000 के पार, निफ्टी में भी जोरदार उछाल; जानें आज की बड़ी हलचल
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार
सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड
स्वीगी के बाजार हिस्सेदारी पर पड़ सकता है असर
Zomato और Swiggy पहले से ही डार्क स्टोर्स (Dark Stores) के बढ़ते कॉम्पिटिशन और महंगी वैल्यूएशन की वजह से दबाव में हैं। दिसंबर से अब तक इनके शेयर लगातार गिरते आ रहे हैं। अब इन कंपनियों को नए कॉम्पिटीटर्स से भी कड़ी टक्कर मिल सकती है। BigBasket अगले 18-24 महीनों में IPO लाने की तैयारी कर रही है, जबकि Zepto भी $250 मिलियन की फंडिंग जुटाकर अपने IPO की ओर बढ़ रही है। इससे Zomato और Swiggy के बाजार हिस्सेदारी पर और असर पड़ सकता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
जोमैटो और स्विगी के शेयरों में 46 फीसदी की गिरावट
Zomato, जिसने मार्च 2023 से दिसंबर 2024 तक शानदार रैली दिखाई थी, अब ₹205 पर ट्रेड कर रहा है, जो उसके ऑल-टाइम हाई ₹304.70 से 32.6% कम है। Swiggy की स्थिति और भी खराब है, क्योंकि यह अपने हालिया उच्चतम स्तर से 46% तक गिर चुका है और ₹332 पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके IPO प्राइस ₹390 से भी नीचे है।
Shares of zomato and swiggy fell by 46 percent on today know the market update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMझारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMहेटमायर का तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 में कैरेबियाई टीम की प्रचंड जीत
Feb 23, 2026 | 10:52 PMमऊ में बंदर ने बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाया, वीडियो देख लोग भावुक और चिंतित
Feb 23, 2026 | 10:51 PMनेपाल में भी चला BHIM UPI, भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने किया सफल पेमेंट
Feb 23, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














