- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 29 May 2025
शेयर मार्केट से आयी गुड न्यूज, पटरी पर लौटे सेंसेक्स और निफ्टी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिबरेशन डे पर लगाए जाने वाले दांवे के कोर्ट में फेल होने के बाद शेयर बाजार में आज उछाल देखा जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नीचे गिरा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आने के बाद आज शेयर बाजार में उछाल देखा जा रहा है। हफ्ते के शुरूआती दौर में जहां मार्केट के दोनों इंडेक्सों में गिरावट देखी जा रही थी, उसमें आज बदलाव आया है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि आज मुद्रा विनिमय बाजार के बुरी खबर आयी है, क्योंकि आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है।
आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 504.57 अंकों से बढ़कर 81,816.89 अंकों पर कारोबार कर रहा है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 137.25 अंक की बढ़त के साथ 24,889.70 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इमरजेंसी पावर कानून के अंतर्गत इंपोर्ट पर व्यापक स्तर टैरिफ लगाने से रोक दिया है। इस फैसले के बाद से बाजारों में तेजी आई है। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को जबरदस्त फायदा हुआ है। बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी मार्केट्स बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: हरे निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार
Share Market में गिरावट के बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछला, निफ्टी भी 23,800 के पार
Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
Share Market में हाहाकार! रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में मची भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 541 अंक टूटा
रुपया गुरूवार को शुरुआती कारोबार में 7 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.45 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी के फ्लो और घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली से रुपये की गिरावट लिमिटेड रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया 85.56 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.45 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 7 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
फेल हो गया ट्रंप का टैरिफ प्लान, अमेरिकी कोर्ट ने दे दिया तगड़ा झटका
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 29 may 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
May 23, 2026 | 12:35 PMHigh Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
May 23, 2026 | 12:30 PMपीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
May 23, 2026 | 12:27 PM5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
May 23, 2026 | 12:21 PMHamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
May 23, 2026 | 12:14 PMट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
May 23, 2026 | 12:13 PMKEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














