-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 2 June 2025
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 644 और निफ्टी 24,585 अंक टूटा
- Written By: अक्षय साहू
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मंदी देखी गई। आज बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों ही इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं।

शेयर बाजार में गिरावट
सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ खुले। सोमवार, 2 जून 2025 को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 644.76 अंक यानी 0.74 प्रतिशत फिसलकर 80,855.18 के स्तर पर आ गया। जबकि निफ्टी 165.30 अंक यानी 0.67 फीसदी नीचे गिरकर 24,585.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 81.01 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसलकर 81,451.01 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 82.90 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 24,750.70 पर आ गया था।
एशियाई बाजारों में गिरावट
भारत के अलावा दूसरे एशियाई बाजारों की बात करें तो वहां भी मार्केट में मंदी है। सोमवार को निक्केई 1.21 प्रतिशत नीचे गिर गया, तो वहीं ब्रोडर टॉपिक्स इंडेक्स में भी 0.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा एएसएक्स 200 भी 0.1 प्रतिशत फिसल गया। हालांकि, कोस्पी इसके विपरीत0.03 प्रतिशत उछलकर ऊपर आया। वहीं सार्वजनिक अवकाश की वजह से मलेशिया, चीन और न्यूजीलैंड के शेयर बाजार में छुट्टी रही।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
अडानी समुह के शेयर में उछाल
सोमवार को बाजार में आई हलचल से अधिक्तरअधिकांश कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई, वहीं बाजार से विपरीत अडानी समूहके शेयरों में उछाल देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स में शामिल अडानी पोर्ट एंड सेज टॉप गेनर रही। शुरुआती ट्रेड में कंपनी का शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 1,449.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी पर कंपनी अडानी पोर्ट का शेयर प्राइस 1.34 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 1,452 रुपये पर पहुंच गया।
ट्रंप के टैरिफ का असर
बाजार में आई इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ को माना जा रहा है। ट्रंप ने हाल ही में स्टील और एल्यूमीनियम के आयात पर अमेरिकी टैरिफ को दोगुना करके 50% कर दिया है। ट्रंप के इस फैसले से पूरी दुनिया की स्टील इंडस्ट्री पर असर पड़ा है, खासकर भारत पर जो अमेरिका में स्टील और एल्यूमीनियम आयात करने में सबसे आगे था।
टाटा का एयर इंडिया प्लान, ₹30 हजार करोड़ खर्च करके बदलेगी सूरत
भारत ने अमेरिका को फाइनेंशियल ईयर 2025 में 4.56 बिलियन डॉलर यानी लगभग 38,000 करोड़ रुपये का स्टील और एल्यूमिनियम से जुड़ा सामान एक्सपोर्ट किया। इसमें मुख्य रूप से 587.5 मिलियन डॉलर का आयरन और स्टील, 3.1 बिलियन डॉलर का लोहे या स्टील से बना हुआ सामान और 860 मिलियन डॉलर का एल्यूमिनियम और इससे जुड़ी चीजें शामिल हैं। लेकिन अब ट्रंप के इस फैसले से इन पर 50% टैक्स लगेगा। इससे भारतीय सामान अमेरिका में महंगे हो जाएंगे।
Share market update for 2 june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














