- Hindi News »
- Business »
- Share Market Crash 3 Main Reason Behind Fall In Stocks
सिर्फ ट्रंप टैरिफ नहीं, इन 3 बड़े कारणों से टूटा शेयर बाजार! सेंसेक्स 600 अंक साफ, निवेशक बेहाल
Share Market: बीएसई टॉप 30 के 9 शेयरों को छोड़कर बाकी 21 शेयरों में गिरावट रही। एनटीपीसी में 2.35 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ICICI Bank और सनफार्मा जैसे शेयर 2 फीसदी गिर गए।
- Written By: मनोज आर्या

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार, (9 जनवरी) को भी भारी गिरावट देखी गई, जबकि एक दिन पहले भी शेयर बाजार बुरी तरह से टूटा था और निवेशकों के 8 लाख करोड़ से ज्यादा की वेल्थ कम हो गई थी। सप्ताह के आखिरी दिन भी गिरावट जारी रही। बीएसई सेंसेक्स 604 अंक गिरकर 83,576 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 193 अंक टूटकर 25,683 पर पहुंच गया।
बीएसई टॉप 30 के 9 शेयरों को छोड़कर बाकी 21 शेयरों में गिरावट रही। एनटीपीसी में 2.35 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ICICI Bank और सनफार्मा जैसे शेयर 2 फीसदी गिर गए। सेक्टर्स के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा असर रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, प्राइवेट बैंक, आईटी और हेलथकेयर सेक्टर्स में हुआ। इस गिरावट के मुख्यतौर पर 3 बड़े कारण सामने आए हैं।
1. 500% ट्रंप टैरिफ का सबसे ज्यादा असर
सबसे ज्यादा असर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 500 फीसदी टैरिफ के प्रस्ताव को समर्थन देने के कारण आया है। अगर ये प्रस्ताव पास होता है तो रूस आयतक देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ अमेरिका लगा सकता है। इसी कारण शेयर बााजर का सेंटिमेंट बिखरा है। कई एक्सपोर्ट सेक्टर की कंपनियों में इसका ज्यादा असर भी दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Retail Inflation: आम आदमी की जेब पर बोझ, मार्च में 3.4% पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम
Share Market: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेज गिरावट, 702 अंक टूटा सेंसेक्स; ऑटो सेक्टर का बुरा हाल
बाजार में मचेगी तबाही! होर्मुज में US की नाकेबंदी से दुनिया में हलचल तेज, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर?
CSR Trends India: 30,000 करोड़ सीएसआर पर खर्च करती हैं कंपनियां, अब छोटे शहरों पर भी फोकस
2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर लगा ब्रेक
इस टैरिफ प्रस्ताव के कारण व्यापारिक तनाव बढ़ा है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि भारत के साथ व्यापार समझौता इसलिए पूरा नहीं हो पाया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। लटनिक ने कहा कि पूरा समझौता तैयार हो चुका था, लेकिन इसे अंतिम रूप देने के लिए मोदी को ट्रंप को फोन करना जरूरी था।
उन्होंने कहा कि सबकुछ तय हो चुका था। दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी थी, बस मोदी को ट्रंप से बात करनी थी। लेकिन उनका फोन नहीं आया. वे ऐसा करने में असहज महसूस कर रहे थे। मोदी ने बात नहीं की। हमने इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ व्यापारिक समझौते किए। हमने उनसे पहले भारत के साथ भी व्यापारिक समझौते की उम्मीद की थी।
3. अमेरिकी कोर्ट से टैरिफ पर आने वाला फैसला
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि कल राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अनुमोदित रूस प्रतिबंध अधिनियम के प्रावधानों के तहत भारत पर लगभग 500 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की संभावना के कारण बाजार में आई भारी गिरावट के बाद, बाजार का ध्यान आज अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के टैरिफ की वैधता पर आने वाले फैसले पर फोकस है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की आज अग्निपरीक्षा! सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर दुनिया की नजर, क्या बदल जाएगा टैरिफ का खेल?
अमेरिकी कोर्ट के फैसले पर दुनिया की नजर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप के खिलाफ फैसला आने की प्रबल संभावना है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या फैसला आंशिक रूप से टैरिफ को रद्द करेगा या उन्हें पूरी तरह से अवैध घोषित करेगा। बाजार की प्रतिक्रिया इन विवरणों पर निर्भर करेगी। अगर कौर्ट का फैसला ट्रंप के पक्ष में आता है तो शेयर बाजार में और भी गिरावट देखी जा सकती है।
Share market crash 3 main reason behind fall in stocks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














