- Hindi News »
- Business »
- Share Market Outlook
Share Market: तेजी का सिलसिला रहेगा जारी या गिरावट की मार? सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; ये फैक्टर तय करेंगे चाल
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स 1695.40 अंक और निफ्टी 461 अंक उछलकर बंद हुआ।

शेयर मार्केट आउटलूक, (डिजाइन फोटो/नवभारत)
Share Market Outlook: घरेलू शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड पॉलिसी, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और घरेलू आर्थिक आंकड़ोंं जैसे थोक महंगाई और आयात-निर्यात से बाजार की चाल तय होगी। अगले हफ्ते अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर बाजार की निगाहें होंगी। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पक्ष शांति समझौता करने के अंतिम दौर में है। जल्द ही अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए एक डील हो सकती है।
अमेरिकी फेड की बैठक 16-17 जून को प्रस्तावित है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब कच्चे तेल के दाम उच्च स्तर पर बने हुए हैं और इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इस बैठक में ब्याज दरों में इजाफा किया जाता है तो बाजार पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
बीते हफ्ते कैसी रही बाचार की चाल?
घरेलू स्तर पर भी 15-19 जून के बीच कई आर्थिक आंकड़े आएंगे। सरकार द्वारा थोक महंगाई के आंकड़े 15 जून को जारी किए जाएंगे। वहीं, आयात निर्यात और बैंलेंस ऑफ ट्रेड के आंकड़े 16 जून और विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा 19 जून को आएगा। बीता हफ्ता घरेलू शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस दौरान सेंसेक्स 1,284.61 अंक या 1.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,527.95 और निफ्टी 256.20 अंक या 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
AI Model Ban: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक के पावरफुल एआई ‘Mythos 5’ को रातों-रात किया बंद
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव
E100 Fuel: भारत में पेट्रोल का विकल्प तैयार, E100 Fuel को मिली वाहन ईंधन के तौर पर कानूनी मंजूरी
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
निफ्टी बैंक के शेयरों में रही तेजी
इस दौरान बाजार का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी बैंक 4.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (3.54 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (1.97 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (1.09 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (0.92 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (0.59 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (0.54 प्रतिशत) और निफ्टी ऑटो (0.49 प्रतिशत) की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दूसरी तरफ, निफ्टी आईटी (4.19 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (2.78 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (2.73 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (2.05 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (1.82 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: Share Market में रिकॉर्ड ओपनिंग: सेंसेक्स 1000 अंक मजबूत, निफ्टी भी 292 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाकर 23453 पर
शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ बाजार
बता दें कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानी की शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए थे। बाजार के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 1695.40 अंक या 2.30% की उछाल के साथ 75,527.95 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 461.30 अंक या 1.99 फीसदी उछलकर 23,622.90 पर क्लोज हुआ था। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में एचसीएल टेक, पावरग्रीड और टेक महिंद्रा को छोड़कर सभी 27 कंपनियां हरे निशान में रहीं। वहीं बजाज फाइनेंस 5.56% की उछला के साथ टॉप गेनर रहा था।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Share market outlook
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NCB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, सब-इंस्पेक्टर और इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती
Jun 14, 2026 | 04:32 PMShare Market: तेजी का सिलसिला रहेगा जारी या गिरावट की मार? सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; ये फैक्टर तय करेंगे चाल
Jun 14, 2026 | 04:32 PMगोवा नहीं बल्कि मुंबई में शूट हुआ था ‘हसीना मान जाएगी’ का गाना, Karisma Kapoor ने किया बड़ा खुलासा
Jun 14, 2026 | 04:29 PMसंभाजीनगर में संविदा कर्मचारियों पर आयुक्त अमोल येडगे सख्त, काम में लापरवाही पर 2 महीने में हटाने के निर्देश
Jun 14, 2026 | 04:28 PMखाड़ी देशों से आयात ठप होने से नागपुर के किसानों पर ‘खाद संकट’; 50 किलो की बोरी पर सीधे ₹900 की भारी बढ़ोतरी
Jun 14, 2026 | 04:23 PMNirahua House Video: बालकनी, बड़ा आंगन और हरियाली का नजारा, Nirahua के गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल
Jun 14, 2026 | 04:17 PMसंभाजीनगर में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई: सालभर में 2372 केस दर्ज, 4.83 करोड़ का माल जब्त, 41 भट्टियां ध्वस्त
Jun 14, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM














