Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार में ‘बुल’ की दहाड़! 638 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, चंद घंटों में निवेशक मालामाल

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी रही। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ कारोबार के अंत में बंद हुए। बीएसई मीडकैप में भी तेजी रही।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 22, 2025 | 05:43 PM

शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार, (22 दिसंबर) को बड़ी तेजी देखने को मिली, जहां कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा तेजी के कारण सेंसेक्स 638.12 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,567.48 और निफ्टी 206 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,172 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, बीईएल, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, इंडिगो और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे।

लॉर्जकैप और मिडकैप शेयरों में तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 505.10 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,815.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 202.70 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,593 पर था। ऑटो, मेटल, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटी, कंजप्शन और सर्विसेज समेत ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। व्यापक आधार पर भी बाजार का रुझान सकारात्मक था। 2,794 शेयर हरे निशान में; 1,515 शेयर लाल निशान में और 192 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

सम्बंधित ख़बरें

मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत? भारतीय कपड़ों पर ‘जीरो टैरिफ’ लगा सकता है अमेरिका, पीयूष गोयल का दावा

शेयर निवेशक बेहाल, सरकार मालामाल! STT से खजाने में आए 50,000 करोड़ रुपये

National Productivity Day 2026: राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस आज, जानिए इस खास दिन का महत्व और उद्देश्य

Share Market: लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 265 अंक टूटा; निफ्टी 25,900 के नीचे फिसला

घरेलू बाजार में तेजी की वजह

बाजार के जानकारों ने कहा कि भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी जारी है। इसकी वजह फेड की ओर से ब्याज दरों में कमी की संभावना है। आईटी और मेटल स्टॉक्स में तेजी बनी हुई है। हालांकि, निवेशक अभी भी भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता पर निगाहें बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में कटौती के अनुमान के कारण सोना भी रिकॉर्ड हाई पर बना हुआ है और इसमें आगे भी तेजी बनी रहने की उम्मीद है।

हरे निशान में हुई थी ट्रेड की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा उछलकर 85,145.90 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी भी शानदार तेजी के साथ 26,055.85 स्तर पर खुला था। शुरुआती दौर में मिले तेजी के संकेत ने निवेशकों के सेंटीमेंट को बदला और खरीदारी में तजी देखी गई।

ये भी पढे़ं: किस्मत हो तो ऐसी! कर्मचारियों को दिवाली बोनस नहीं, सीधे ₹1.50 करोड़ का घर दे रही है यह कंपनी

विदेशी निवेशक बने खरीदार

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार तीसरे दिन खरीदारी जारी रखी। शुक्रवार को FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर नेट-नेट करीब 6,744 करोड़ रुपये की खरीदारी की। घरेलू संस्थागत निवेशकों का भरोसा भी बरकरार रहा और उन्होंने रिकॉर्ड 80वें दिन बाजार में करीब 5,700 करोड़ रुपये डाले। यह मजबूत फ्लो बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

Share market closing update today 22 december sensex closed by rise of 638 nifty also rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 05:43 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.