-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Domestic Investors Outperformed Foreign Investors In December 2025
दिसंबर में FIIs की बिक्री पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, खरीद डाले 39,965 करोड़ के शेयर
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में विदेशी निवेशकों की शेयर बिक्री कम हो सकती है, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
FIIs vs DIIs In Share Market: दिसंबर महीने में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 15,959 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए हैं। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इसी समय 39,965 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इसका मतलब यह है कि भारतीय निवेशकों ने विदेशी निवेशकों की तुलना में कहीं ज्यादा निवेश किया है और बाजार को संभालने में मदद की है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में विदेशी निवेशकों की शेयर बिक्री कम हो सकती है, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कंपनियों की कमाई आगे चलकर बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, आम लोग लगातार म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिए निवेश कर रहे हैं, जिससे बाजार को मजबूती मिल रही है।
म्यूचुअल फंड SIP में बंपर निवेश
पिछले तीन महीनों से हर महीने म्यूचुअल फंड एसआईपी में 29,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हो रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में एसआईपी के जरिए करीब 29,445 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इस लगातार निवेश की वजह से घरेलू निवेशक विदेशी निवेशकों की लगातार हो रही बिकवाली का असर सहन कर पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
एक्सपर्ट ने क्या कहा?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और कंपनियों की कमाई बढ़ने की उम्मीद हो, तब विदेशी निवेशकों का लगातार शेयर बेचना लंबे समय तक सही नहीं माना जा सकता। एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसे हालात में विदेशी निवेशकों के लिए बाजार में ज्यादा समय तक बिकवाली जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।
हालांकि, अभी कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। इनमें रुपये की कीमत में गिरावट, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी और नई तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी अनिश्चितताएं शामिल हैं। लेकिन ये सभी कारण अस्थायी हैं और समय के साथ इनका असर कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Share Market: शेयर मार्केट में रैली या निवेशकों का बुरा हाल, अगले हफ्ते कैसी रहेगी मार्केट की चाल?
शेयर बाजार को मजबूती की उम्मीद
नवंबर में एफआईआई और डीआईआई दोनों ने भारतीय इक्विटी मार्केट में क्रमशः 40 मिलियन डॉलर और 8.7 अरब डॉलर की नेट खरीदारी की। नवंबर में एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में भारत का वेट 15.8 प्रतिशत था, जबकि अक्टूबर में यह 15.2 प्रतिशत और नवंबर में 19.9 प्रतिशत था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार की दिशा तय करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारण कंपनियों की कमाई होती है। आने वाले समय में खासकर वित्त वर्ष 2027 में, कंपनियों की कमाई बेहतर रहने की उम्मीद है, जिससे शेयर बाजार को मजबूती मिल सकती है।
Domestic investors outperformed foreign investors in december 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














