Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Fiscal Deficit: सरकारी खजाने पर कितना दबाव? फरवरी तक बजट लक्ष्य का 80% रहा घाटा; CGA ने जारी किए आंकड़े

Fiscal Deficit Data: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.3 प्रतिशत तक और कम करने का अनुमान लगाया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 30, 2026 | 07:46 PM

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India’s Fiscal Deficit: भारत का राजकोषीय घाटा चालू वर्ष 26 की शुरुआत से फरवरी के अंत तक 12.52 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो कि पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य 15.58 लाख करोड़ रुपये का 80.5 प्रतिशत है। वित्त मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि भारत सरकार को फरवरी 2026 तक 27,91,943 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जो कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित संशोधित अनुमान 82 प्रतिशत है।

इसमें 21,45,223 करोड़ रुपये टैक्स रेवेन्यू (केंद्र को प्राप्त शुद्ध राशि), 5,81,173 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 65,547 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में 12,66,369 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 85,837 करोड़ रुपये अधिक है।

सरकार के खर्च का लेखा-जोखा

इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा किया गया कुल खर्च 40,44,592 करोड़ रुपये रहा है, जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित कुल व्यय अनुमान का 81.5 प्रतिशत है, जिसमें से 31,15,270 करोड़ रुपये राजस्व मद पर और 9,29,322 करोड़ रुपये पूंजी मद पर व्यय किए गए है। कुल राजस्व व्यय में से 10,65,305 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद पर और 3,89,610 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद पर व्यय किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Dollar vs Rupee: गिरते रुपये ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, $1 की कीमत ₹95 के पार; जानें क्यों गिर रही भारतीय करेंसी

वित्त वर्ष के आखिरी दिन दलाल स्ट्रीट पर ‘खूनी खेल’, 1,635 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के लाखों करोड़ स्वाहा

8वें वेतन आयोग पर आया सरकार का अपडेट, फिटमेंट फैक्टर 3.25 करने की मांग; 18 महीने में पूरा होगा काम

IBC Amendment: दिवालिया प्रक्रिया में नहीं होगी देरी! लोकसभा से संशोधन विधेयक को मंजूरी, आम आदमी पर क्या असर?

राजकोषीय घाटा कम होने का अनुमान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.3 प्रतिशत तक और कम करने का अनुमान लगाया है। 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि सरकार ने 2025-26 के बजट में राजकोषीय घाटे को 4.4 प्रतिशत तक कम करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर ली है और अब राजकोषीय विवेक के पथ पर अग्रसर रहते हुए इसे और कम करके 4.3 प्रतिशत तक लाएगी।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह लक्ष्य आर्थिक गति को बनाए रखने और सार्वजनिक वित्त को स्थिर रखने के बीच संतुलन को दर्शाता है। राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय और कुल राजस्व के बीच का अंतर होता है।

यह भी पढ़ें: Dollar vs Rupee: गिरते रुपये ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, $1 की कीमत ₹95 के पार; जानें क्यों गिर रही भारतीय करेंसी

क्या होता है राजकोषीय घाटा?

जब सरकार की कुल कमाई (Tax और अन्य स्रोतों से) उसके कुल खर्च से कम होती है, तो उस अंतर को भरने के लिए सरकार को कर्ज लेना पड़ता है। इसी कमी या अंतर को ‘राजकोषीय घाटा’ कहा जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें- अगर सरकार की कमाई 100 रुपये है और वह 120 रुपये खर्च कर रही है, तो 20 रुपये का यह अंतर राजकोषीय घाटा है। सरकार इस घाटे को पूरा करने के लिए आमतौर पर केंद्रीय बैंक (RBI) या बाजार से कर्ज लेती है।

India fiscal deficit hits 80 percent of budget target february 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2026 | 07:46 PM

Topics:  

  • Business News
  • Ministry of Finance
  • Nirmala Sitharaman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.