Dollar vs Rupee: गिरते रुपये ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, $1 की कीमत ₹95 के पार; जानें क्यों गिर रही भारतीय करेंसी
Rupee hits 95 against Dollar: आरबीआई द्वारा बैंकों के लिए ओवरनाइट नेट ओपन पॉजिशन लिमिट को घटाकर 100 मिलियन डॉलर करने के बाद, रुपया मजबूती के साथ खुला था, लेकिन बाद में 160 पैसे गिर गया।
- Written By: मनोज आर्या
(कॉन्सेप्ट फोटो)
US Dollar vs Indian Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने सोमवार को पहली बार 95 के रिकॉर्ड लेवल को पार कर 95.2 का नया ऑलटाइम लो बनाया है। हालांकि, दिन के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 94.83 के स्तर पर बंद हुआ, जो कि शुक्रवार के बंद 94.81 से 0.3 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। मध्य पूर्व में तनाव के कारण डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार कमजोरी देखी जा रही है और अकेले मार्च में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा ने 4.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकों के लिए ओवरनाइट नेट ओपन पॉजिशन लिमिट को घटाकर 100 मिलियन डॉलर करने के बाद, रुपया मजबूती के साथ खुला था, लेकिन सत्र के दौरान इसने अपनी बढ़त खो दी और शुरुआती स्तर से 160 पैसे गिर गया। इसके अलावा, पिछले सप्ताह रुपये में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई, जो इसी स्तर की लगातार चौथी साप्ताहिक गिरावट थी, और यह डॉलर के मुकाबले 94.84 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह
शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद, केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि 10 अप्रैल तक, प्रत्येक कारोबारी दिन के अंत में घरेलू बाजार में उनकी नेट ओपन रुपया पॉजिशन 100 मिलियन डॉलर से अधिक न हो। अनुमानों के अनुसार, इन निवेशों का आकार 25 अरब डॉलर से लेकर 50 अरब डॉलर से अधिक तक है। तेल की बढ़ती कीमतों के चलते रुपये के साथ भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखी जा रही है और मार्च 2026 में निफ्टी में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है, जो कि मासिक आधार पर कोरोना काल के दौरान मार्च 2020 के बाद हुई सबसे बड़ी गिरावट है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट
चालू वित्त वर्ष (2025-26) के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,947.55 और निफ्टी 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,331.40 पर था। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष ने भी वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: वित्त वर्ष के आखिरी दिन दलाल स्ट्रीट पर ‘खूनी खेल’, 1,635 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के लाखों करोड़ स्वाहा
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत
खबर लिखे जाने तक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत सोमवार को 2.11 प्रतिशत बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 1.75 प्रतिशत बढ़कर 101.4 डॉलर प्रति बैरल पर थी।
