- Hindi News »
- Business »
- Share Market Closing Session Update For 23 June 2025
हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के हाथ आयी निराशा
- Written By: अपूर्वा नायक
सोमवार को यानी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार पर ईरान और इजराइल के युद्ध का असर देखने के लिए मिल रहा है। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी खतरे के लाल निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ईरान और इजराइल में शुरु हुए युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी होता हुआ नजर आ रहा है। इस टेंशन के कारण निवेशकों ने हफ्ते के पहले दिन सतर्कता भरा रुख अपना लिया है। आज शुरुआती कारोबार में जहां बाजार का प्रमुख सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंकों से नीचे गिरा था, वहीं एनएसई का निफ्टी भी 182 अंक नीचे गिर गया था।
आज शेयर मार्केट के क्लोजिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 543.47 अंक नीचे गिरकर 81,864.70 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 140.50 अंकों की गिरावट के बाद 24,971.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आयी है। इसके विपरीत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी बढ़त देखने के लिए मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
Share Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
मेहता इक्विटीज लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने कहा है कि इजराइल-ईरान टेंशन में अमेरिका की एंट्री ने टेंशन को बढ़ा दिया है जिससे घबराए निवेशकों ने शुरुआती घंटे में जमकर बिकवाली की। अगर क्रूड ऑयल का प्राइस बढ़ता हैं, तो हमारा इंपोर्ट बिल बढ़ेगा और लोकल करेंसी रुपये में तेजी से गिरावट आएगी। इससे महंगाई बढ़ने का भी रिस्क होगा।
शेयर मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने शुक्रवार को 7,940.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की थी। एशिया के बाकी मार्केट्स में, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नीचे गिरकर बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे।
Share Market पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर, 705 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल
यूरोपीय मार्केट दोपहर के सेशन में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। शुक्रवार को ज्यादातर अमेरिकी मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 1,046.30 अंक बढ़कर 82,408.17 अंक पर और निफ्टी 319.15 अंक चढ़कर 25,112.40 अंक पर बंद हुआ था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market closing session update for 23 june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMसुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
May 27, 2026 | 07:31 PMHealth Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
May 27, 2026 | 07:30 PMक्या थमेगा अमेरिका-ईरान तनाव? ट्रंप की बड़ी बैठक पर दुनिया की नजर, मिडिल ईस्ट में बढ़ी बेचैनी
May 27, 2026 | 07:17 PMIPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
May 27, 2026 | 07:15 PMलक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
May 27, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














