-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Road Transport Minister Nitin Gadkari Statement On Poverty Line
गडकरी ने गरीबों की बढ़ती संख्या को लेकर जतायी चिंता, अमीरों की हो रही बढ़त
- Written By: अपूर्वा नायक
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गरीबों और अमीरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती गरीबी चिंता का विषय हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि रोड डेवलपमेंट के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।

नितिन गडकरी (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में बढ़ती गरीबी को लेकर चिंता जतायी है। शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गरीबों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित होते हुए कहा है कि अब पैसा सिर्फ कुछ अमीरों के हाथों में ही केंद्रित हो रहा है।
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि धन के विकेंद्रीकरण की जरूरत है, जहां उन्होंने एग्रीकल्चर, मैन्यूफैक्चरिंग, टैक्सेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी सहित कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा है कि धीरे-धीरे गरीब लोगों की संख्या बढ़ रही है और धन कुछ अमीर लोगों के हाथों में केंद्रित होता जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
अर्थव्यवस्था को इस तरह से विकसित होना चाहिए कि रोजगार पैदा हो और ग्रामीण क्षेत्रों का उत्थान हो। उन्होंने कहा है कि हम एक ऐसे आर्थिक विकल्प पर विचार कर रहे हैं जो रोजगार पैदा करेगा और अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा देगा। धन के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है और इस दिशा में कई बदलाव हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
वरिष्ठ भाजपा नेता ने उदार आर्थिक नीतियों को अपनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह को भी श्रेय दिया, लेकिन अनियंत्रित केंद्रीकरण के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा है कि हमें इसके बारे में चिंतित होना चाहिए।
भारत की इकोनॉमिकल स्ट्रक्चरल का उल्लेख करते हुए उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में क्षेत्रीय योगदान में असंतुलन की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा है कि मैन्यूफैक्टरिंग सेक्टर 22-24 प्रतिशत, सर्विस सेक्टर 52-54 प्रतिशत योगदान देता है, जबकि एग्रीकल्चर, ग्रामीण आबादी के 65-70 प्रतिशत हिस्से को शामिल करने के बाद, सिर्फ 12 प्रतिशत योगदान देती है।
उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स यानी सीए की उभरती भूमिका पर रोशनी डाली। गडकरी ने कहा है कि किसी अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन हो सकते हैं। हमारी इकोनॉमी तेजी से बदल रही है। यह सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने और जीएसटी जमा करने तक ही सीमित नहीं है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के बारे में बात करते हुए, गडकरी ने ट्रांसपोर्ट में अपनी पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया है कि मैंने ही रोड कंस्ट्रक्शन के लिए ‘निर्माण-परिचालन-हस्तांतरण’ टेक्नोलॉजी की शुरुआत की थी।
भारत के 2 दुश्मन आए साथ, जानिए मिलकर करेंगे कौन सा कमाल
गडकरी ने कहा कि रोड डेवलपमेंट के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा है कि कभी-कभी मैं कहता हूं कि मेरे पास पैसे की कमी नहीं है, बल्कि मेरे पास काम की कमी है। उन्होंने कहा है कि अभी हम टोल बूथों से करीब 55,000 करोड़ रुपये कमाते हैं और अगले 2 साल में हमारी इनकम 1.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। अगर हम इसे अगले 15 साल तक मौद्रिकृत करते हैं तो हमारे पास 12 लाख करोड़ रुपये होंगे। नए टोल से हमारे खजाने में और पैसा आएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Road transport minister nitin gadkari statement on poverty line
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













