-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Sadar Flyover Final Design Land Acquisition Infrastructure
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
- Written By: अंकिता पटेल
Sadar Flyover Design: नागपुर सदर फ्लाईओवर के दोषपूर्ण डिजाइन को सुधारने की कवायद करीब दो साल बाद पूरी हुई है। नया डिजाइन फाइनल हो गया है और अब जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।

नागपुर सदर फ्लाईओवर (सोर्स- AI जनरेटेड)
Nagpur Sadar Flyover Redesign: नागपुर सदर फ्लाईओवर के दोषपूर्ण डिजाइन को सुधारने की दिशा में लगभग 2 वर्षों से प्रयास हो रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पहल के बाद इसका डिजाइन तैयार किया गया। कई बार रिजेक्ट हुआ, अब पता चला है कि डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है और उसी डिजाइन के अनुसार निर्माण कार्य होना तय है।
अधिकारियों का कहना है कि डिजाइन में कोई खोट न रहे, इसके लिए इस बार पहले से ‘प्लानिंग’ को काफी महत्व दिया गया। प्लानिंग पुख्ता होने के बाद अब कलेक्टर को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है।
यह भी बता दिया गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए कितनी जमीन लगेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जमीन अधिग्रहण में कितना समय लगेगा क्योंकि इसके पूर्व कामठी रोड का मामला किसी से छिपा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
कई विकल्प हुए रिजेक्ट
महा मेट्रों को डिजाइन तैयार करने, जमीन की पहचान करने और पूरी परियोजना बनाने को कहा गया था। 2 वर्ष से प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन तैयार की जा रही थी। एक-एक चीजों पर इस बार ध्यान दिया जा रहा था। कई डिजाइन रिजेक्ट हुए, अब जाकर जो डिजाइन तैयार हुआ है, उस पर सभी ने अपनी ‘सहमति’ दे दी है।
अधिकारियों ने दावा किया है कि नए डिजाइन में लागत अधिक आएगी लेकिन जनता की सुविधा के लिए यह ज्यादा बेहतर होगा। गडकरी की घोषणा के अनुसार पहले 34 करोड लागत वाली डिजाइन तैयार की गई। अब लगभग 80-85 करोड़ वाला डिजाइन तैयार किया गया है।
2863 वर्ग मीटर सरकारी जमीन
प्रोजेक्ट के लिए जो अनुमान लगाया गया है, उसके अनुसार 2863 वर्ग मीटर सरकारी जमीन ली जाएगी। इसके साथ ही पेट्रोल पंप से 264 मीटर जमीन की जरूरत होगी। कुल जमीन 3117 वर्ग मीटर की जरूरत होगी, नए डिजाइन में फ्लाई ओवर आरबीआई चौक को पार करते हुए जीरो माइल के सामने उतरेगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
विभाग को 3117 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत
नए डिजाइन के लिए विभाग को 3117 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी। महा मेट्रो ने इसके लिए कलेक्टर को पत्र भेज दिया है। डिजाइन और प्रोजेक्ट के साथ जल्द से जल्द जमीन अधिग्रहण कर मुहैया कराने की बात कही गई है।
हालांकि इस प्रोजेक्ट के लिए जो जमीन अधिग्रहण होगी, वह 85 करोड़ में शामिल नहीं होगी। जमीन अधिग्रहण के लिए प्रशासन को अलग से राशि देनी होगी। अब यह देखना होगा कि कलेक्टर कब और कितनी जल्दी जमीन उपलब्ध करा पाते हैं, जिससे आम आदमी को राहत मिल सके।
Nagpur sadar flyover final design land acquisition infrastructure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 8 खास तोहफे, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Aug 09, 2026 | 01:52 PMसदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
Aug 09, 2026 | 01:52 PMनिकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
Aug 09, 2026 | 01:50 PMमुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
Aug 09, 2026 | 01:49 PMइंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
Aug 09, 2026 | 01:46 PMअहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMLanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













