- Hindi News »
- Business »
- Pakistan And Azerbaijan Signed A Defence Deal
भारत के 2 दुश्मन आए साथ, जानिए मिलकर करेंगे कौन सा कमाल
भारत के दोनों दुश्मन देश पाकिस्तान और अजरबैजान ने एक दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों देशों में डिफेंस सेक्टर की डील होने की संभावना जतायी जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पाकिस्तान और अजरबैजान (सौ. सोशल मीडिया )
ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान लगातार अपने डिफेंस सेक्टर को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। आईएमएफ की भीख पर पलने वाले पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही महीनों के बाद में अजरबैजान के साथ एक बिजनेस डील की है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच में अलग-अलग सेक्टर्स के बीच में बिजनेस डील होने की जानकारी मिली है। अजरबैजान पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था में लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने वाली हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अजरबैजान और तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजरबैजान और तुर्की ने साथ मिलकर पाकिस्तानी सेना को भारत के खिलाफ लड़ने के लिए ड्रोन और अन्य सैन्य डिवाइस की सप्लाई की थी। यही कारण है कि भारत के अजरबैजान और तुर्की के साथ राजनीतिक संबंधों में दरार आ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
एक साल तक सोना न खरीदें तो क्या होगा, PM मोदी क्यों कर रहे ऐसी अपील? समझें इसके फायदे और नुकसान
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा अमेरिका के शांति प्रस्ताव का जवाब, जानें क्या है 14-सूत्रीय डील
Share Market: सोमवार को रॉकेट बनेंगे ये शेयर! एक्सपर्ट्स का भरोसा बढ़ा, क्या आप भी लगाएंगे पैसा?
Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में भारी उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानें अपने शहर का भाव
पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच साइन हुई डील
शुक्रवार को इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन यानी ईसीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने मीटिंग के बाद एग्रीमेंट पर साइन की। डॉक्यूमेंट्स पर अजरबैजान के खानकेंडी में उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री इशाक डार और अजरबैजान के अर्थव्यवस्था मंत्री मिकायिल जब्बारोव ने साइन की।
बताया जा रहा है कि दोनों देश अपने इंवेस्टमेंट और ट्रेड रिलेशन को नए ऐतिहासिक स्तर पर लेकर जाना चाहते हैं। जिसके कारण अजरबैजान के राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा के दौरान कई प्रकार के एग्रीमेंट साइन किए जाने वाले हैं। हालांकि, फिलहाल ये कंफर्म नहीं हुआ है कि अलीयेव कब पाकिस्तान जाने वाले है, लेकिन उम्मीद है कि वे इसी साल पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।
दोनों देशों के बीच डिफेंस डील
साथ ही, वर्तमान समय में अजरबैजान ने पाकिस्तान से 40 JF-17 फाइटर जेट खरीदने की घोषणा की है। अजरबैजान ने 4.6 बिलियन डॉलर की इस डिफेंस डील के अंतर्गत जेएफ-17 के अपने ऑर्डर को 16 से बढ़ाकर 40 तक कर दिया है। आपको बता दें कि जेएफ-17 फाइटर जेट को पाकिस्तान चीन के साथ मिलकर बना रहा है।
पहलगाम हमले के बाद भी नहीं रुका था भारत पाक के बीच ट्रे़ड, SBP ने किया खुलासा
आपको बता दें कि भारत के द्वारा पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई करने के बाद अजरबैजान और तुर्किये ने पाक को हथियारों की सप्लाई कर भारत के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत कर दी थी।
Pakistan and azerbaijan signed a defence deal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अपील से पहले खुद के VIP काफिले और विज्ञापनों पर लगाएं लगाम’, पीएम मोदी पर रोहिणी खड़से का तीखा हमला
May 11, 2026 | 11:05 AMनागपुर में युवक बना शिकार, अमरावती रोड हादसे के बाद लूटकांड; दोस्तों के पहुंचने से बची चेन
May 11, 2026 | 11:03 AMमुंबई में बनेगा 910 एमएलडी क्षमता का नया जलशुद्धीकरण केंद्र, बीएमसी खर्च करेगी 1685 करोड़ रुपये
May 11, 2026 | 11:01 AMबाघों को बचाने के लिए बनेगा 30,000 वर्ग किमी का कॉरिडोर, 7 राज्यों की फोर्स करेगी सुरक्षा; NTCA का बड़ा प्लान
May 11, 2026 | 10:53 AMमुसलमानों के खिलाफ…नासिक TCS केस और बंगाल हिंसा पर वारिस पठान का बड़ा हमला, केंद्र सरकार से की ये अपील
May 11, 2026 | 10:44 AMAI ने इंजीनियर्स को किया ब्लैकमेल? Claude AI की हरकत ने मचाई हलचल, कंपनी बोली घबराइए नहीं
May 11, 2026 | 10:43 AMमदर्स डे पर इंदौर में निकाला गया कैंडल मार्च, राजा रघुवंशी जैसे केसों में पीड़ित परिवारों ने मांगा न्याय
May 11, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM














