-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Reserve Bank Of India Monetary Policy Committee Meeting
शुरू हो गई है रिजर्व बैंक की एमपीसी मीटिंग, रेपो रेट में कटौती का हो सकता है ऐलान
- Written By: अपूर्वा नायक
आरबीआई की एमपीसी मीटिंग का सिलसिला 4 जून से शुरू होकर 6 जून को खत्म होने वाला हैं। इस एमपीसी मीटिंग में रेपो रेट में कटौती को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (सौजन्य: सोशल मीडिया)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की 3 दिनों तक चलने वाली मीटिंग शुरू 4 जून यानी आज से शुरू हो चुकी है। इसी बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने एक अनुमान जारी किया है।
साल 2025 में आरबीआई रेपो रेट में 100 बेसिक प्वाइंट की कटौती कर सकता है। हालांकि ये अनुमान मार्केट के अनुमान से लगभग दोगुना है। मार्केट के द्वारा सिर्फ 50 बेसिक प्वाइंट की कटौती का अनुमान जताया जा रहा है।
संजय मल्होत्रा कर रहे है बैठक की अध्यक्षता
आरबीआई की इस एमपीसी मीटिंग की अध्यक्षता गवर्नर संजय मल्होत्रा के द्वारा की जा रही है और इसका फैसला 6 जून को आने वाला है। इस मीटिंग को लेकर सभी की निगाहें सिर्फ आरबीआई लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कितनी कटौती करता है इस पर रहने वाली है? सबसे अहम बात ये है कि वर्तमान समय में इंफ्लेशन रेट 4 प्रतिशत के टारगेट से भी नीचे हैं, जो इंटरेस्ट रेट में कटौती की संभावनाओं को मजबूत करता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
दो बार पहले भी हुई कटौती
पिछली 2 मीटिंग्स में आरबीआई ने टोटल 50 बेसिक प्वाइंट की कटौती करके रेपो रेट को 6 प्रतिशत पर लाया है। नोमुरा का कहना है कि अर्थव्यवस्था में मंदी और इंफ्लेशन रेट के टारगेटेड लेवल से कम रहने के कारण आरबीआई को और कटौती का अवसर मिल सकता है।
नोमुरा के अनुसार, जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2025-26 में 6.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि आरबीआई का अनुमान 6.5 प्रतिशत का है। इंफ्लेशन रेट 3.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसका अनुमानित लक्ष्य 4 प्रतिशत का है। इस लिहाज से देखा जाए तो रेपो रेट को न्यूट्रल नहीं, बल्कि प्रोत्साहनात्मक ज़ोन में लाने की जरूरत है।
हर तिमाही में 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती का अनुमान
नोमुरा का मानना है कि आरबीआई साल के बची हुई 4 एमपीसी मीटिंग में 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती कर सकता है। जिसके चलते रेपो रेट 5.00 प्रतिशत तक आ सकता है। इसके अलावा बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी यानी नकदी राशि बनी रहेगी, लगभग 1 प्रतिशत एनडीटीएल के आसपास, जिससे इंटरेस्ट रेट का असर जल्दी देखने के लिए मिल सकता है।
Reserve bank of india monetary policy committee meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














