-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rbi Update On 2000 Rupee Note People Still Have Rs 5669 Crore
किसने दबा रखे हैं 5,669 करोड़? 2000 के नोट पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, RBI ने जारी किए आंकड़े
- Written By: मनोज आर्या
RBI: दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर किए जाने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 7 अक्टूबर 2023 तक लोगों को सभी बैंकों की ब्रांच में जाकर अपने पास मौजूद नोटों को बदलवाने की सुविधा दी थी

दो हजार रुपये का नोट, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rupee 200 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा साल 2023 में सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के गुलाबी नोटों (Rs 2000 Note) की शत प्रतिशत वापसी अभी तक नहीं हो सकी है। 2025 के आखिरी दिन तक के आंकड़े आ चुके हैं और RBI ने बताया है कि अभी भी 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू के गुलाबी नोटों की वापसी का इंतजार है। यानी इतनी रकम के बंद हुए बड़े नोट अभी भी लोगों के पास मौजूद हैं। खास बात ये है कि रिटर्न सुविधाएं जारी होने के बावजूद लोगों द्वारा इनकी वापसी की रफ्तार बेहद धीमी पड़ी है।
RBI ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है और बताया है कि 19 मई 2023 को सर्कुलेशन से बाहर किए गए इन गुलाबी नोटों की पूरी वापसी अभी तक नहीं हो सकी है। उस समय बाजार में 3.56 लाख करोड़ रुपये के ये बड़े नोट मौजूद थे और बीते 31 दिसंबर 2025 तक कुल 98.41% नोटों की वापसी हुई है। अभी भी लोगों के पास 5,669 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के नोट मौजूद हैं।
कितने वापस आए 2 हजार रुपये के नोट?
सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के बाद आरबीआई ने लोगों को इन नोटों को जमा कराने के लिए सुविधाएं दी थीं और शुरुआती दौर में इनकी वापसी की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं अब ये बहुत धीमी पड़ चुकी है। बीते दो महीने के आंकड़े पर नजर डालें, तो 31 अक्तूबर को बाजार में इन नोटों की मौजूदगी का आंकड़ा 5,817 करोड़ रुपये का और अभी भी 5,669 करोड़ रुपये मूल्य के बड़े नोट लोग दबाए बैठे हैं। ऐसे में इन दो महीनों में सिर्फ 148 करोड़ रुपये की वैल्यू के नोट ही वापस आ सके हैं। बता दें कि RBI ने साफ किया था कि सर्कुलेशन से बाहर हुए ये Rs 2000 Note पूरी वापसी से पहले तक लीगल टेंडर बने रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Low Investment में महिलाएं शुरू कर सकती हैं ये 8 बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई
Gold-Silver Rate Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में बदलाव, जानें अपने शहर के रेट्स
एम्प्लाॅयर्स को बड़ी राहत, EPFO ने शुरू की विश्वास 2026 योजना, विवादों का होगा डिजिटल और आसान निपटारा
बंद होने वाले हैं कागज के नोट? अब आपकी जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने शुरू की सबसे बड़ी तैयारी
RBI ने क्यों बंद किए बड़े नोट?
केंद्रीय बैंक ने साल 2016 के नवंबर महीने में इन बड़े करेंसी नोट को पेश किया गया था, जब देश में 500 और 1000 रुपये नोटों को बंद यानी इनकी नोटबंदी का ऐलान किया गया था। नोटबंदी के प्रभाव को कम कम करने के साथ ही अन्य मूल्यवर्ग के नोटों के मार्केट में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बाद केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) के तहत इन्हें सर्कुलेशन से हटाने का ऐलान कर दिया था।
कहां बदल सकते हैं 2 हजार के नोट?
दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर किए जाने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 7 अक्टूबर 2023 तक लोगों को सभी बैंकों की ब्रांच में जाकर अपने पास मौजूद नोटों को बदलवाने की सुविधा दी थी और बाजार में नोटों की संख्या में कमी आने के बाद केंद्रीय बैंक ने Banks के बजाय RBI के 19 कार्यालयों तक वापसी प्रक्रिया को सीमित कर दिया, जहां अभी भी इन नोटों को बदलवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver: सोना-चांदी होगा और महंगा! वेनेजुएला संकट ने बढ़ाई हलचल, क्या ₹2 लाख पार करेगा गोल्ड?
पोस्ट के जरिए भी बदल सकते हैं नोट
इनमें रिजर्व बैंक अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम कार्यालय शामिल हैं। यही नहीं लोगों की सहूलियत के लिए आरबीआई ने किसी भी डाकघर के जरिए इंडिया पोस्ट (India Post) के जरिए भी 2000 रुपये के नोट भेजने की सुविधा दी हुई है।
Rbi update on 2000 rupee note people still have rs 5669 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PMरामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Jul 18, 2026 | 08:51 PMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: 500 हाथियों जितनी भारी TBM की असेम्बलिंग कर समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम शुरू
Jul 18, 2026 | 08:36 PMएक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर…बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते
Jul 18, 2026 | 08:27 PMकाशी को पीएम मोदी की नई सौगात: छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले सफर में समय से पहले पहुंची ट्रेन
Jul 18, 2026 | 08:23 PMराम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं… नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत को उनके ही गढ़ में घेरा
Jul 18, 2026 | 08:13 PMहिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
Jul 18, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM














