रेत में तले जा रहे रंग-बिरंगे चिप्स का वीडियो वायरल, डॉक्टर की टिप्पणी के बाद छिड़ी बहस

Sand Fried Chips : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर रेत में रंग-बिरंगे चिप्स फ्राई करता नजर आ रहा है। वीडियो पर डॉक्टर की टिप्पणी के बाद बहस छिड़ गई।
A viral video of a vendor frying chips in sand sparked debate online after a doctor reacted to it.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Street Vendor : शहर के पुराने मोहल्लों में आज भी कुछ छोटे दुकानदार पारंपरिक तरीके से चिप्स और अन्य स्नैक्स बनाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को “इंडियन जेम्स” नाम के पेज ने शेयर किया है।

वीडियो में सड़क किनारे खड़ा एक वेंडर रेत में रंग-बिरंगे चिप्स फ्राई करता दिखाई दे रहा है। फ्राई करने के बाद इन्हें पैकेट में भरकर बेचा जाता है। वीडियो के साथ कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा गया कि भारतीय स्ट्रीट फूड में प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है।

रेत में रंग-बिरंगे चिप्स फ्राई

वीडियो देखते ही कई लोगों को अपने बचपन की यादें ताजा हो गईं। पुराने समय में इस तरह के चिप्स और पापड़ रेत में ही फुलाए या तले जाते थे। कुछ यूजर्स ने इसे पारंपरिक और देसी तरीका बताया, जबकि कुछ ने इसके स्वास्थ्य पर सवाल उठाए।

वीडियो में वेंडर बड़े सहज तरीके से रेत को गर्म कर उसमें चिप्स डालता है और कुछ ही देर में वे फूलकर तैयार हो जाते हैं। यही अनोखा तरीका लोगों का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना

इस वीडियो पर तब और बहस छिड़ गई जब डॉ. बोहरा एमडी नाम के एक डॉक्टर ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि लोग कब समझेंगे कि रेत में फ्राइंग, ऑयल फ्राइंग से बेहतर होती है। डॉक्टर की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए।

कुछ लोग रेत में फ्राइंग को कम तेल वाला और बेहतर विकल्प बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे अस्वच्छ मान रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com