- Hindi News »
- Business »
- Rbi Survey On Indias Manufacturing Sector
मैन्युफैक्चरिंग में पिछड़ा भारत, RBI ने किया चौंकानेवाला खुलासा
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक सर्वे किया है, जिसमें 1300 मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के डेटा का समावेश है। इस सर्वे के अनुसार पता चला है कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली और दूसरी तिमाही में इन कंपनियों की बढ़त में कमी दर्ज हुई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : इन दिनों भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट देखी गई है, जो चिंता का विषय बन चुका है। हाल ही में देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक सर्वे में इस बात का खुलासा किया है। इस सर्वे के अनुसार पता चला है कि कई सेक्टर्स में प्रोडक्शन और डिमांड में कमी दर्ज हुई है, जिसके कारण देश की इकोनॉमिक ग्रोथ भी धीमी होने की संभावना है। इसका सीधा असर ना केवल बिजनेस पर पड़ेगा बल्कि इससे रोजगार के अवसर भी इफेक्ट हो सकते हैं।
केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक सर्वे किया है, जिसमें 1300 मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के डेटा का समावेश है। इस सर्वे के अनुसार पता चला है कि फाइनेंशियल ईयर
2024-25 की पहली और दूसरी तिमाही में इन कंपनियों की बढ़त में कमी दर्ज हुई है। इस बात का सीधा मतलब ये है कि कंपनियों के प्रोडक्शन और सेल्स में पहले के मुकाबले कमी आयी है। साथ ही मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई , जिससे इस सेक्टर की एक्टिविटीज को आकलन किया जाता है, वो भी धीरे धीरे घटता हुआ नजर आ रहा है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में पॉजिटिव हालात कम हो रहे हैं।
प्रोडक्शन कैपेसिटी में बढ़त की उम्मीद
आरबीआई के सर्वे के अनुसार, कंपनियों के प्रोडक्शन में जो पॉजिटिव और नेगेटिव इफेक्ट है, उसका डिफरेंस यानी नेट रिस्पॉन्स साल 2024-25 की पहली तिमाही में 27.9 प्रतिशत से घटा है। साथ ही ये आंकड़े दूसरी तिमाही में भी घटकर 22.9 प्रतिशत हो गए है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में ये अंतर 34.4 प्रतिशत का था। जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि कंपनियों के प्रोडक्शन में गिरावट आयी है। सबसे बड़ा चिंता का कारण ये भी है कि कंपनियों ने तीसरी और चौथी तिमाही में प्रोडक्शन कैपेसिटी में बढ़त आने की उम्मीद में काफी कमी आने की बात स्वीकारी है।
सम्बंधित ख़बरें
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
होम लोन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर! जून में स्थिर रहेगी EMI, SBI से HDFC तक जानिए कहां है सबसे सस्ता लोन?
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
RBI गवर्नर का बयान: 682.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, इकोनॉमी मजबूत स्थिति में
ये भी पढ़ें :- अदाणी ग्रुप ने खरीदी ये सीमेंट कंपनी, जानें कितने रुपये में फाइनल हुई ये डील
इनपुट लागत का दबाव
आरबीआई की सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे माल की कीमतें, फाइनेंसिंग के खर्च और सैलरी पेमेंट के दबाव में अब कमी आयी है। जिसके कारण कंपनियों की सेल्स प्राइस और प्रॉफिट होने की उम्मीद थोड़ी कम हुई हैं। रिजर्व बैंक के इस सर्वे में शामिल मैन्यूफैक्चरर ने साल 2024-25 की चौथी तिमाही और 2025-26 की पहली तिमाही के लिए प्रोडक्शन, ऑर्डर, एम्पॉल्यमेंट, क्षमता उपयोग और समग्र व्यवसाय की स्थिति के बारे में बेहतर उम्मीद जतायी है। हालांकि इस सेक्टर पर इनपुट लागत का दबाव पहले की ही तरह बना रहेगा।
Rbi survey on indias manufacturing sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिकनिक बनी मातम: मासूम को बचाने नदी में कूदे दो युवक, कन्हान नदी में तीन की दर्दनाक मौत
Jun 08, 2026 | 08:37 AMवर्धा में पत्नी के आपत्तिजनक फोटो वायरल, पति समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज
Jun 08, 2026 | 08:33 AMपुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद
Jun 08, 2026 | 08:17 AMयवतमाल में लूटकांड का खुलासा, किराना व्यापारी से लूट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
Jun 08, 2026 | 08:14 AMगृहिणियों का बिगड़ा बजट: LPG महंगी होने पर शरद पवार का हमला, बोले- जनता को मिल रहे महंगाई के झटके
Jun 08, 2026 | 08:10 AMइंदौर में BRICS कृषि सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 9 से 13 जून तक होगा अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन
Jun 08, 2026 | 08:08 AMजयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन
Jun 08, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














