-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Rbi Statement On Bank Loan Growth Rate
RBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बैंक लोन लेने की रफ्तार पड़ी धीमी
- Written By: अपूर्वा नायक
आरबीआई ने बैंक लोन से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार ये जानकारी मिली है कि इंडस्ट्री को दिए गए लोन के रेट में 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़त हुई है, जो की पिछले साल 8.9 प्रतिशत पर थी।

बैंक लोन (सोजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने सोमवार को बैंक लोन की ग्रोथ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आरबीआई ने कहा है कि 30 मई की शाम तक में बैंक लोन की बढ़त में नरमी आयी है। इस दौरान इंडस्ट्री को बैंक लोन में 4.9 प्रतिशत की बढ़त हुई थी, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में ये रेट 8.9 प्रतिशत था।
आरबीआई ने 41 सिलेक्टेड शेड्यूल कमर्शियल बैंकों यानी एससीबी से मिली जानकारी के आधार पर मई, 2025 के लिए बैंक लोन पर आंकड़े जारी किये हैं। यह कर्ज सभी कमर्शियल बैंकों द्वारा दिए गए टोटल नॉन फूड लोन का लगभग 95 प्रतिशत है। सालाना आधार पर, 30 मई, 2025 को खत्म पखवाड़े तक नॉन फूड बैंक लोन में 9.8 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि 1 साल पहले इसी अवधि यानी 31 मई, 2024 के दौरान इसमें 16.2 प्रतिशत की बढ़त हुई थी।
आरबीआई ने बताया है कि इंडस्ट्री को दिए गए लोन की दर में 4.9 प्रतिशत की बढ़त हुई जबकि पिछले साल की 31 मई, 2024 में ये दर 8.9 प्रतिशत थी। मुख्य इंडस्ट्री में, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और रबड़, प्लास्टिक और उनके प्रोडक्ट्स के बचे हुए लोन में सालाना आधार पर तेज ग्रोथ दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
आरबीआई ने कहा कि सर्विस सेक्टर के लिए लोन में हल्की 9.4 प्रतिशत की बढ़त हुई जो पिछले साल की इसी अवधि में 20.7 प्रतिशत थी। इसका मुख्य कारण नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों यानी एनबीएफसी को लोन में धीमी बढ़त है। दूसरी ओर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर सेगमेंट में लोन ग्रोथ अच्छी रही। आंकड़ों के अनुसार, रिव्यू पीरियड में एग्रीकल्चर और उससे जुड़ी एक्टिविटीज के लिए लोन में 7.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जो 30 मई, 2024 में 21.6 प्रतिशत थी।
महेंद्र सिंह धोनी के ब्रांड को मिलेगी नई पहचान, इस नाम को बनाया ट्रेडमार्क
इसके अलावा, पर्सनल लोन सेगमेंट में लोन में 13.7 प्रतिशत की दर से उछाल आया है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19.3 प्रतिशत थी। इसका मुख्य कारण अन्य पर्सनल लोन, व्हीकल लोन और क्रेडिट कार्ड बकाया में बढ़त का कम रहना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rbi statement on bank loan growth rate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












