महेंद्र सिंह धोनी के ब्रांड को मिलेगी नई पहचान, इस नाम को बनाया ट्रेडमार्क

कैप्टन कूल की उपाधि से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बिजनेस के लिए एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने कैप्टन कूल शब्द को ट्रेडमार्क पर रजिस्टर करवाने का फैसला लिया है।
Mahendra Singh Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

टीम इंडिया के धुरंधर और दिग्गज खिलाड़ी अपने फैन्स के दिलों पर आज भी राज करते हैं। इंडियन क्रिकेट में बतौर कप्तान उन्होंने बेमिसाल उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दें कि क्रिकेट की पिच के अलावा धोनी बिजनेस की पिच पर भी रंग जमा रहे हैं।

अपने शांत स्वभाव और तेज दिमाग के कारण महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल नाम दिया गया था और अब उन्होंने इसी नाम को एक नई पहचान देने का फैसला लिया है। धोनी ने अपने बिजनेस के लिए इस कैप्टन कूल नाम को ट्रेडमार्क बना लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्स इंडियन कैप्टन धोनी ने 5 जून को ट्रेडमार्क से जुड़े रजिस्ट्री पोर्टल पर कैप्टन कूल के लिए ट्रेडमार्क एप्लीकेशन फाइल किया है, जिसके चलते ये सिर्फ निकनेम नहीं बल्कि धोनी के ब्रांड वैल्यू का अहम हिस्सा हो गया है।

इस ट्रेडमार्क फाइलिंग के माध्यम से धोनी ने अपनी दूर की सोच को एक नई रोशनी दी है। बताया जा रहा है कि ये कदम उनके ब्रांड सेवन, एडवर्टाइजमेंट, डिजिटल प्लेटफॉर्म या मर्चेंडाइजिंग पर आने वाले संभावित प्रोजेक्ट्स की तैयारी का एक अहम हिस्सा हो सकता है।

क्यों स्पेशल है कैप्टन कूल?

ये सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को अपने फैन्स से मिली एक अनूठी उपाधि है। आपको बता दें कि धोनी को इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान के तौर पर जाना जाता है। बतौक कप्तान धोनी ने साल 2007 में पहली बार भारत को टी 20 वर्ल्ड कप दिलवाया था। उसके बाद साल 2011 में उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप भी जीता था। साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का भी ताज पहना था। 5 लाख इनकम होने पर भी फाइल करना होगा ITR, स्पेशल कंडीशन में करना पड़ेगा भुगतान

कूल टेंपर के कारण मिला था ये नाम

महेंद्र सिंह धोनी के फील्ड पर शांत स्वभाव और उसी अंदाज में सटीक फैसले लेने की कला के कारण उन्हें फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के द्वारा कैप्टन कूल नाम की उपाधि दी गई थी। धोनी के द्वारा कैप्टन कूल को ट्रेडमार्क बनाना उनकी समझदारी का एक अनूठा परिचय दे रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com